उन्होंने कहा, "मैं बोल्ड सीन के दौरान बहुत कंफर्टेबल थी, क्योंकि यह पूरी तरह से आपके को-एक्टर पर निर्भर करता है। सेहबान अजीम के साथ काम करना वाकई शानदार है। उन्होंने मुझे कंफर्टेबल महसूस कराया। इस दौरान डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और बाकी सभी लोग सेट पर मौजूद थे, जिन्होंने हम दोनों को कंफर्ट महसूस कराने के लिए एक तरह का माहौल बनाया, इसलिए यह 'जबरदस्ती' जैसा नहीं था, बल्कि यह स्टोरी का हिस्सा था, और हमने इसे बेहद खूबसूरती से पूरा किया। और मुझे यकीन है कि दर्शकों को यह पसंद आएगा।''