29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tu Bhi Sataya Jayega: अली गोनी और जैस्मीन भसीन का गाना हुआ रिलीज

अली गोनी और जैस्मीन भसीन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। अब दोनों का लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो 'तू भी सताया जाएगा' रिलीज हो चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 27 Apr 2021, 1:43 PM IST

aly_goni.jpg

Aly Goni

नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में एक्टर अली गोनी और जैस्मीन भसीन नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। दोनों ने शो में पहले दोस्ती और फिर प्यार का तड़का लगाया। शो से निकलने के बाद से ही दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इसके अलावा, दोनों म्यूजिक वीडियो के जरिए भी फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। अब दोनों का नया म्यूजिक वीडियो 'तू भी सताया जाएगा' रिलीज हो चुका है।

'तू भी सताया जाएगा' गाने में अली गोनी और जैस्मीन की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में दोनों शादीशुदा दिखाए गए हैं। लेकिन दोनों अपनी इस शादी में खुश नहीं हैं। गाने की शुरुआत अली और जैस्मीन की सुहागरात से होती है। जिसमें अली शराब पीकर सो जाते हैं। शादी के बाद जैस्मीन को पता चलता है कि उसका पति का कई महिलाओं के साथ संबंध है और उसे इस बात की जरा भी शर्म नहीं है। गाने में दोनों की एक्टिंग की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। जैस्मीन ने अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ किया है।

गाने में पति की बेवफाई दिखाई गई है। जिसका बदला पत्नी लेती है और सबके सामने उसकी पोल खोल देती है। गाने की कहानी को खूब पसंद किया जा रहा है। कुछ ही देर में गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

बता दें कि अली गोनी और जैस्मीन भसीन रियलिटी शो बिग बॉस 14 में नजर आए थे। अली ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर शो में एंट्री ली थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने जैस्मीन को सपोर्ट करने के लिए शो में हिस्सा लिया। शुरुआत में दोनों ने एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया। हर टास्क में दोनों ने एक-दूसरे का साथ दिया। उसके बाद शो में दोनों ने सबके सामने ये कूबुल किया कि दोनों प्यार में हैं।