6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13 किलोग्राम के घुंघरू बांध उर्वशी ने की शूटिंग, पैरों की हो गई ऐसी हालत

उर्वशी ने अपने डांस को प्रभावशाली बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 7 Aug 2019, 9:23 PM IST

urvashi pardesi

urvashi pardesi

जल्द ही टीवी पर एक नया शो 'तारा फ्रॉम सातारा' शुरू होने जा रहा है। इसमें अभिनेत्री उर्वशी लीड रोल में नजर आएंगी। शो में वह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता उपेंद्र लिमाये की बेटी राधिका की भूमिका में दिखाई देंगी। उर्वशी इसमें कथक डांसर बनी हैं। राधिका की भूमिका के लिए शूटिंग करते समय उर्वशी को अपने डांस अभ्यास के लिए 13 किलोग्राम के घुंघरू का उपयोग करना था। खुद प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर होने के नाते, उर्वशी ने अपने डांस को प्रभावशाली बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

13 किलो के घुंघरू के साथ लंबे समय तक अभ्यास करने के बाद जब उन्होंने घुंघरू हटाए तो उनके टखनों में चोट लग गई थी। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे लिए यह शो जीवन में एक बार मिलने वाला मौका है, जिसमें मुझे उपेंद्र लिमाये, रोशनी वालिया जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है।'

'मैं खुद एक प्रशिक्षित कथक डांसर हूं, लेकिन इतने भारी वजन वाले घुंघरूओं के साथ डांस करना आसान नहीं था क्योंकि उन्होंने मेरे टखनों को काट दिया था। लेकिन मुश्किल चीजें हमेशा अच्छे परिणाम देती हैं और मुझे यकीन है कि दर्शकों को शो पसंद आने वाला है। मैं एक कलाकार हूं और परिस्थितियों से हारने के बजाय प्रदर्शन करना चाहती हूं।'