इस शो की सबसे बड़ी बात यह है कि यह शो 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। आहिल खान इस शो में लीड रोल 'सरताज' की भूमिका में दिखेंगे जो सबों के हक के लिए लड़ता है। आहिल इस शो में अभिनेता यशपाल शर्मा,रजा मुराद,मकरंद देशपांडे, सुनील पाल जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे, आहिल की मानें तो इस सीरियल में उनका काफी सशक्त किरदार है,अभिनय पारी की शुरुआत से ही उनको ऐसे किरदार लुभाते रहे हैं वो इस शो के डायरेक्टर राजू कुमार यादव का दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उनपर विश्वास किया और लगभग 3,000 ऑडिशंस के बीच उन्हें इस भूमिका के लिए चुना।