फैमिली के लिए लिया ब्रेक
इससे पहले इसी साल फरवरी में कपिल शर्मा का शो ऑफ एयर हो गया। इसके पीछे वजह थी, कपिल का दूसरी बार पिता बनना। ऐसे में वह एक छोटा सा ब्रेक लेना चाहते थे। कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटे को जन्म दिया। इसलिए कॉमेडियन अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहते थे। बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' में कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर नजर आते हैं। वहीं, एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह नवजोत सिंह सिद्धू की जगह दिखाई देती हैं। कपिल के शो में अबतक इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स पहुंच चुके हैं।