24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / TV News / कोरोना काल में कम समय में अच्छा पैसा कमाने का जरिया ढूंढा स्टार्स ने, शो छोड़ कर रहे ये काम

कोरोना काल में कम समय में अच्छा पैसा कमाने का जरिया ढूंढा स्टार्स ने, शो छोड़ कर रहे ये काम

म्यूजिक वीडियो बनाने में कम समय लगता है। इसलिए लॉकडाउन के दौरान शूट किए गए अधिकांश वीडियो में अभिनेताओं ने इन्हें अपने घर से ही फिल्माया। इससे न केवल वे व्यस्त रहे बल्कि प्रशंसकों के मनोरंजन के साथ पैसे भी कमाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 24 Aug 2020, 11:22 AM IST

कोरोना काल में कम समय में अच्छा पैसा कमाने का जरिया ढूंढा स्टार्स ने, शो छोड़ कर रहे ये काम

कोरोना काल में कम समय में अच्छा पैसा कमाने का जरिया ढूंढा स्टार्स ने, शो छोड़ कर रहे ये काम

कोरोना महामारी की वजह से महीनों तक शूटिंग रहने के कारण कलाकारों पर काफी असर पड़ा। टीवी कलाकारों पर भी इसका आर्थिक असर पड़ा है। ऐसे में कुछ स्टार्स ने पैसे कमाने का नया जरिया बनाया। इन्होंने म्यूजिक वीडियो में काम किया। चूंकि म्यूजिक वीडियो बनाने में कम समय लगता है। इसलिए लॉकडाउन के दौरान शूट किए गए अधिकांश वीडियो में अभिनेताओं ने इन्हें अपने घर से ही फिल्माया। इससे न केवल वे व्यस्त रहे बल्कि प्रशंसकों के मनोरंजन के साथ पैसे भी कमाए।

शूटिंग में लगता है कम समय

'बिग बॉस 13' फेम पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा पिछले कुछ महीनों में म्यूजिक वीडियो बनाने वाले कलाकारों में में सबसे व्यस्त टेलीविजन स्टार्स रहे। पारस ने कहा, 'म्यूजिक वीडियो बनाने में अच्छा पैसा मिलता है और जल्दी मिलता है। इसके अलावा इन्हें बहुत से लोग देखते हैं। ये छोटे होते हैं, लिहाजा इनकी शूटिंग में समय भी कम लगता है।' मौजूदा हालात को देखते हुए पारस अभी भी चंडीगढ़ में ही हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मुंबई में अभिनेताओं को भी कोरोना संक्रमण हो रहा है। इसके अलावा शो के लिए हर दिन 12 घंटे शूट करना पड़ता है। वहीं गाने की शूटिंग एक या दो दिन में हो जाती है।'


'अभी जोखिम नहीं उठाना चाहती'

माहिरा का कहना है,'टीवी शो के ऑफर हैं, लेकिन मैं अभी जोखिम नहीं उठाना चाहती हूं। मैं चंडीगढ़ में हूं और महामारी के खत्म होने का इंतजार कर रही हूं। हालांकि तब तक हम विभिन्न म्यूजिक वीडियो के जरिए प्रशंसकों का मनोरंजन करना जारी रखेंगे। इसके जरिए कभी हम अपना मजेदार पक्ष दिखाते हैं, कभी थोड़ा नाचते हैं और कभी इसमें कुछ हिस्सा दुखद भी होता है। ये हमें हमारी प्रतिभा के कई पहलू दिखाने का मौका देते हैं।'


शेफाली भी नजर आएंगी म्यूजिक वीडियो में

'बिग बॉस' की पूर्व प्रतिभागी शेफाली जरीवाला, गायक मीका सिंह के साथ मिलकर नब्बे के दशक के एक हिट गाने का रीमेक बना रही हैं। शेफाली ने बताया, 'मीका और मैं लंबे समय से दोस्त हैं। हम मिलकर काम करना चाहते थे, लेकिन दोनों की व्यस्तता के कारण ये संभव नहीं हो सका। लॉकडाउन के दौरान हमने वीडियो बनाने की योजना बनाई। मीका ने गाना गाया और फिर हमने वीडियो शूट किया।'


घर पर ही किया शूट

रियल लाइफ जोड़ी रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपने घर से ही रैपर बादशाह और पायल देव के लिए एक म्यूजिक वीडियो शूट किया। गाने के आधिकारिक वीडियो 'टॉक्सिक' को यूट्यूब पर 10 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। वहीं 'नागिन 3' की अभिनेत्री हेली दारूवाला को भी म्यूजिक वीडियो स्पेस बहुत पसंद है। उन्होंने बताया, 'मुझे विशेष रूप से डांस और रोमांटिक गानों में काम करना पसंद है। बेशक, यह बहुत अधिक एक्सपोजर देता है और रचनात्मक रूप से व्यस्त रहने का सबसे अच्छा तरीका है।'

इसके अलावा कई अन्य टीवी स्टार्स जैसे हितेन तेजवानी, जेन इमाम, शक्ति अरोरा, नमित खन्ना, सारा खान, शमा सिकंदर और विशाल सिंह ने कोविड -19 लड़ाई में फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए समर्पित वीडियो में अभिनय किया।