बिग बॉस 15: घर से बाहर आते ही उमर रियाज़ ने कोरियोग्राफर गीता कपूर को दिया करारा जवाब
नई दिल्लीPublished: Jan 10, 2022 10:57:31 pm
घऱ से बेघर होने के चलते उमर रियाज के फैंस को बिग बॉस का ये डिसीजन जरा भी पसंद नहीं आया है। वे इसे पक्षपात करार दे रहे हैं। इतना ही नहीं उमर रियाज के नाम से कई ट्रेंड भी सोशल मीडिया पर जमकर सामने आए हैं।


UMAR RIAZ
बिग बॉस 15 में इस हफ्ते वीकेंड के वार में उमर रियाज घर से बेघर हो गए हैं। उमर रियाज का घर से बेघऱ होना काफी कॉन्ट्रोवर्सी से भरा हुआ रहा है। जिसके चलते उनके फैंस घर के बाहर बिग बॉस के मेकर्स से काफी नाराज हैं। अब क्योंकि उमर रियाज घर से बेघर हो गए हैं ऐसे में उन्होंने घर से निकलते ही सबसे पहला ट्वीट कोरियग्रॉफर गीता कपूर को लेकर किया है।