1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राखी सावंत के बाद अब अर्शी खान भी पहुंची उसी रेसलिंग रिंग में, क्या लेंगी बदला!, वीडियो हुआ वायरल

हरियाणा के पंचकुला में हुई इस रेसलिंग में राखी सावंत को काफी चोट आई थी

2 min read
Google source verification
Rakhi sawant and Arshi sawant

Rakhi sawant and Arshi sawant

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत हाल ही में रेसलिंग रिंग में एक महिला रेसलर से भिड़ गई थीं। हरियाणा के पंचकुला में हुई इस रेसलिंग में राखी सावंत को काफी चोट आई थी। कमर में चोट आने की वजह से उन्हें सीधे अस्पताल ले जाना पड़ा था। अब राखी के बाद अर्शी खान भी रेसलिंग की उसी रिंग में उतर गई हैं।

अर्शी भी पहुंची उसी रिंग में:
बता दें कि अर्शी खान चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में नजर आ चुकी हैं। साथ ही वह राखी सावंत और सपना चौधरी के साथ कई स्टेज शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। राखी के बाद अब अर्शी उसी रेसिलिंग शो में पहुंची, जहां विदेशी महिला रेसलर ने राखी सावंत को चोट पहुंचाई थी।

View this post on Instagram

arshi khan ambala performance in CWE 😘😘😘😁😁😁

A post shared by Arshi khan (A.K) (@arshikofficial) on

वीडियो हुआ वायरल:
अर्शी का रेसलिंग रिंग से एक वीडियो में भी सामने आया है। इसी रेसलिंग रिंग में राखी सावंत परफॉर्म करते हुए चोटिल हो गई थीं। अर्शी भी इसी रिंग में परफॉर्म करती नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह 'दिलबर..' गाने पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा भी वह कई गानों पर थिरकती दिख रही हैं।

राखी ने लगाए थे ये आरोप:
चोटिल होने के बाद अस्पताल में राखी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'मुझे नहीं पता कि इस हादसे के पीछे किसकी किसकी साजिश है। मैं बाबा राम रहीम के क्षेत्र में थी। ऐसे में यह उसका षड्यंत्र है या फिर तनुश्री दत्ता का षड्यंत्र है, यह पता नहीं। मुझे तो मारपीट का अंदाजा ही नहीं था।'

Story Loader