दरअसल, द कपिल शर्मा शो से पहले गोविंदा सोनी टीवी पर आने वाले द ड्रामा कंपनी नाम के कॉमेडी सीरियल में पहुंचे थे। गोविंदा और कृष्णा खूब मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए थे। इसी दौरान कृष्णा को गोविंदा ने मजाक में दो थप्पड़ मार दिए थे। गोविंदा का स्वागत शो में खुद भांजे कृष्णा अभिषेक ने किया था। उनके साथ सुगंधा मिश्रा भी दिखाई दी थी। शो में हंसी मजाक के बीच गोविंदा ने कृष्णा को अचानक मस्ती में ही दो थप्पड़ मार दिए थे। जिसके बाद कृष्णा की भी जोर से हंसी निकल गई थी। दोनों का थ्रोबैक वीडियो खूब वायरल हुआ था।