5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : पाकिस्तान से शरणार्थी बन भारत आए 15 को दिलाई भारतीय नागरिकता की शपथ

5 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई

2 min read
Google source verification
indian citizenship oath

उदयपुर . अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) सुभाष चंद्र शर्मा ने सोमवार को 15 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई। यह सभी 2009 से पूर्व से भारत में निवासरत हैं जिनके आवेदन की पात्रता की जांच के बाद यह कार्यवाही की गई। शर्मा ने अपने कार्यालय में सभी 15 पाक विस्थापितों को राजनिष्ठा की शपथ दिलाई जिनमें एक दिव्यांग बालिका और एक गर्भवती महिला शामिल थी। अनिल कुमार, संगीता कुमारी, सुशील कुमार, सनजीत कुमार, सोनम राजपूत, खुशबू कुमारी, दीपक कुमार, संगीता बाई, शंकर लाल, सपना कुमारी, सनी कुमार, लखोमल, नानकी, विनोद कुमार एवं निकिता कुमारी ने राजनिष्ठा की शपथ ली।

पाकिस्तान से शरणार्थी बन भारत आये 15 नागरिकों को भारतीय नागरिकता के लिये शपथ दिलाई गई। शपथ के साथ ही इन लोगों को नाकरिकता का प्रमाण पत्र दिलाने के लिये अग्र‍िम प्रक्रिया शुरू कर दी। दरअसल दस से पन्द्रह साल पहले सिंधी समाज के ये लोग पाकिस्तान में परेशान होकर भारत में अपने रिश्तेदारों के यहॉँ आ गये थे। तभी से नागरिकता का प्रयास कर रहे इन लोगों के लिये अब यह नया साल नई सुबह लेकर आया है। एडीएम सिटी सुभाष चन्द्र शर्मा ने 8 पुरूष और 7 महिलाओं को भारतीय नागरिकता के लिये शपथ दिलाई। हालांकि इन लोगों के मन में यह दर्द जरूर हैँ कि शपथ लेने के बाद अग्रिम अंतिम प्रक्रिया पूरी करने में जिम्मेदार विभागों की लापरवाही के चलते इन्हें बडी परेशानी का सामना करना पडता है।

READ MORE : #SWAG से किया नए साल का स्वागत, उदयपुर में नए साल के जश्न की देखें तस्वीरें

लेसोथो देश के महाराजा लेत्सेई पहुंचे उदयपुर

उदयपुर. अफ्रीकी महाद्वीप के लेसोथो देश के महाराजा लेत्सेई तृतीय रविवार को उदयपुर पहुंचे। निजी यात्रा पर उदयपुर आए लेत्सेई का कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने स्वागत किया। मल्लिक ने बताया कि वे उदयपुर में घूमने के लिए परिवार सहित आए हैं। वे होटल लेक पैलेस में रुकेंगे। १ जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।