31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Salumber Upchunav: नामांकन दाखिल करने वाले 7 में से 5 प्रत्याक्षी नहीं डाल सकेंगे सलूंबर में वोट, जानिए वजह

Rajasthan Bypoll: सलूंबर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की बिसात पूरी तरह से बिछ चुकी है।

3 min read
Google source verification
rajasthan-by-election-2024

file photo

Rajasthan Bypoll-Election 2024: उदयपुर। सलूंबर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की बिसात पूरी तरह से बिछ चुकी है। अंतिम तिथि तक 7 जनों ने नामांकन पेश किए। इन सात अभ्यर्थियों से जुड़ी कई रौचक बातें भी सामने आई है। पर्चा दाखिल करने वाले 7 में से 5 जने सलूंबर में वोट भी नहीं डाल पाएंगे। तीन जनों का नाम खेरवाड़ा और दो का नाम धरियावद विधानसभा क्षेत्र में है।

भाजपा- शांतादेवी मीणा (60)

दिवंगत विधायक अमृतलाल की पत्नी हैं। इनके विरुद्ध एक आपराधिक केस भी दर्ज हुआ था। इनका पेन कार्ड बना हुआ है, लेकिन कभी रिटर्न नहीं भरा गया। ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं है। आय का जरिया कृषि कार्य और सेमारी नगर पालिका चेयरमैन पद से ही है। शिक्षा में ये महज साक्षर है।
- निवार्चन में नाम खेरवाड़ा विधानसभा की भाग संख्या 276 के क्रम 197 पर है।

कांग्रेस- रेशमा मीणा (54)

इनके पति गवर्मेंट जॉब में है। इनके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ। ये सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करती हैं। आय का जरिया कृषि कार्य और पति की नौकरी है। पेन कार्ड है, लेकिन कभी रिटर्न नहीं भरा, जबकि पति का रिटर्न भरा हुआ। शिक्षा के नाम पर ये सुखाड़िया विवि से एमए की पढ़ाई कर चुकी है।
- इनका निर्वाचन सूची में नाम सलूंबर में ही है।

बीएपी- जितेश कुमार मीणा (30)

जितेश अविवाहित है। इनके विरुद्ध पूर्व में एक आपराधिक मामला दर्ज हुआ था। आय के जरिये में खुद का सेंटिंग का काम है। पेन कार्ड है, लेकिन रिटर्न भरने की जरुरत नहीं पड़ी। सोशल प्लेटफॉर्म में फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर अकाउंट है। इन्होंने सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की है।
- इनका निर्वाचन सूची में नाम सलूंबर क्षेत्र से ही है।

यह भी पढ़ें: 2 सीटों पर बागियों ने कांग्रेस की बढ़ाई मुश्किल! मनाने में जुटी कांग्रेस; क्या मानेंगे नरेश?

अविनाश मीणा (33)

भाजपा से डमी के तौर पर नाम दाखिल करने वाले अविनाश अमृतलाल मीणा के पुत्र हैं। ये अविवाहित हैं। इनके विरुद्ध कभी आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ। आय का जरिया कृषि कार्य बताया गया है। सोशल प्लेटफॉर्म में फेसबुक, इंस्टाग्राम, और यूट्यूब पर सक्रिय है। इन्होंने राजनीति विज्ञान में एमए की डिग्री हासिल की है।
- निर्वाचन सूची में नाम खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाग 276, क्रम 202 पर है।

निर्दलीय- डॉ. सविता कुमारी अहारी (34)

ये अविवाहित हैं। आय का जरिया कृषि कार्य से बताया गया है। परिवार की संपत्ति दर्शायी गई है। इनके विरुद्ध आपराधिक केस नहीं है। सोशल मीडिया पर इनकी उपस्थिति नहीं है। शिक्षा के नाम पर जियोग्राफी और राजनीति विज्ञान में एमए है।
- इनका निर्वाचन सूची में नाम खेरवाड़ा विधानसभा में भाग 293, क्रम 777 पर है।

एपीआई- केशुलाल मीणा (39)

केशुलाल विवाहित हैं। आय का जरिया कृषि कार्य से होना बताया गया है। इनका अपना सोशल मीडिया किसी तरह का अकाउंट नहीं है। शिक्षा के नाम पर आठवीं तक की पढ़ाई की है।
- इनका निर्वाचन सूची में नाम धरियावद विधानसभा क्षेत्र में भाग संख्या 229, क्रम 827 पर।

कयूनिस्ट पार्टी- शंकरलाल मीणा (33)

ये विवाहित हैं। आय के जरिये में खनन श्रमिक हैं। सोशल मीडिया पर फेसबुक अकाउंट उपयोग करते हैं। इन्होंने आठवीं तक की पढ़ाई झल्लारा स्थित स्कूल से की है।
- निर्वाचन सूची में धरियावद विधानसभा क्षेत्र में भाग संख्या 340, क्रम 82 पर इनका नाम है।

यह भी पढ़ें: निर्दलीय उम्मीदवारों को मनाने में जुटी कांग्रेस-भाजपा, क्या नाम वापस लेंगे नरेश मीणा?

संबंधित खबरें


बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग