8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ATM के कचरे में निकली 50 हजार की गड्डी तो शख्स ने किया ऐसा काम की हर कोई हैरान

उदयपुर में रेलमगरा कस्बे के चामुण्डा माता मंदिर मार्ग पर स्थित एसबीआई बैंक शाखा के समीप लगे एटीएम परिसर में एकत्रित कचरे के ढेर में मिली 50 हजार के नोटों की गड्डी बैंक प्रबंधक को लौटाकर सादड़ी निवासी एक व्यक्ति ने ईमानदारी का परिचय दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 11 Aug 2023, 9:33 AM IST

udaipur_atm.jpg

उदयपुर में रेलमगरा कस्बे के चामुण्डा माता मंदिर मार्ग पर स्थित एसबीआई बैंक शाखा के समीप लगे एटीएम परिसर में एकत्रित कचरे के ढेर में मिली 50 हजार के नोटों की गड्डी बैंक प्रबंधक को लौटाकर सादड़ी निवासी एक व्यक्ति ने ईमानदारी का परिचय दिया है।

सादड़ी निवासी रतनदास पुत्र श्यामदास वैष्णव बुधवार शाम को एटीएम से रुपए निकालने के लिए पहुंचा। इसी दौरान एटीएम परिसर के एक कोने में एकत्रित कचरे में 50 हजार के नोटों की गड्डी दिखाई दी। रतनदास ने नोटों की गड्डी लेकर बैंक शाखा में संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन शाखा के बंद होने से वह नोटों की गड्डी को अपने साथ ले गया और सादड़ी पहुंचकर सरपंच रोशनलाल जाट को मामले की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : सावधान! Reel बनाने के चक्कर में दांव पर न लग जाए Real Life, जरूर पढ़ें ये काम की खबर


इस पर गुरुवार सुबह सरपंच रोशनलाल, रतनदास एवं मांगीलाल गुर्जर बैंक शाखा में पहुंचे और प्रबंधक रविन्द्र आमेटा को मामले की जानकारी दी। शाखा प्रबंधक ने मामले की पूर्ण जांच करने के बाद संबंधित को राशि लौटाने का वादा किए जाने पर उक्त 50 हजार के नोटों की गड्डी प्रबंधक को सुपूर्द कर दी। रतनदास द्वारा दिखाई गई इस ईमानदारी पर बैंक शाखा में उपस्थित समस्त कर्मचारियों एवं उपभोक्ताओं ने ताली बजाते हुए उनका सम्मान किया।