उदयपुर . प्रदेश में शराब तस्कर बेखौफ हैं। शराब कारोबारी बेहिचक अवैध नशे का व्यापार कर रहे हैं जिन्हें फौरी सजा का डर नहीं है। इनका मानना है कि पकडे़ भी जाएंगे तो पैसे भरेंगे और छूट जाएंगे। यही कारण है कि तस्कर भले ही पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं, लेकिन इनमें से अधिकतर हथकड़ी से दूर हैं। आबकारी विभाग ने गत पांच वर्ष में शराब तस्करी के कुल 19,698 प्रकरण दर्ज किए हैं जिनमें से 8139 मामले कोर्ट में पहुंचे, जिन्हें सजा व जुर्माना हुए। ११५५९ मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। १ जनवरी 2018 से मई 2019 तक अवैध शराब के कुल 13019 प्रकरण दर्ज किए, जबकि विभाग ने दूसरे राज्यों से आने वाली अवैध शराब एवं उनकी बिक्री के 707 प्रकरण दर्ज किए गए।