3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्‍थान में आंधी तूफान की आशंका को लेकर उदयपुर में भी जारी हुआ अलर्ट, प्रशासन ने संबंधित विभागों को द‍िए ये न‍िर्देश

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को पूर्णतः अलर्ट रहते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 7 May 2018, 7:01 PM IST

dust storm

उदयपुर . प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के चलते आंधी-तूफान की आशंका को लेकर जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को पूर्णतः अलर्ट रहते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए है।

आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी व अतिरिक्त जिला कलक्टर सी.आर.देवासी ने संबंधित विभागों को पत्र लिखकर जिले में डीक्यूआरटी तथा सर्च एवं रेस्क्यू टीमों को संसाधन के साथ तैयार रखने एवं रेस्टोरेशन वर्क की आवश्यकता को देखते हुए विद्युत, पेयजल एवं यातायात से संबंधित कार्मिकों को पूर्ण तैयारियों के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभागों के जो कार्मिक अवकाश पर है उनके अवकाश निरस्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

READ MORE : पाकिस्तान की तरफ से भारत में प्रवेश किया तूफान, आसमान में छाया धूल का गुबार

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में धुलभरे गुबार के साथ तुफान प्रवेश कर चुका है। यह तुफान दक्षिण-पश्चिम की तरफ से पूर्व दिशा की आेर बढ़ रहा है। भारतीय सीमा में करीब पचास किलोमीटर प्रवेश करने के बाद खाजूवाला शहर को पार कर चुका है और बीकानेर की तरफ बढ़ रहा है। बता दें कि मौसम केंद्र की चेतावनी के अनुसार अगले 48 घंटे में मौसम के संभावित बिगडऩे वाले मिजाज का असर जयपुर समेत अजमेर , अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा , राजसमंद, सवाईमाधोपुर, बीकानेर , हनुमानगढ़, गंगानगर, जोधपुर जिलों में रहने का अंदेशा है।

सुझाव:
- मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार का आंधी-तूफ़ान पहले के मुकाबले भीषण नहीं होगा, लेकिन फिर भी इस बार के आंधी-तूफ़ान से भी जनजीवन अस्त- व्यस्त हो सकता है।
- लोगों से अपील की गई है कि पर्वतीय क्षेत्रों में जाने से बचें
- भारी बारिश में फंसे तो कार के ब्लिंकर ऑन रखना ना भूलें।
- यात्रा से पहले मौसम के पूर्वानुमान को ज़रूर जान लें।