बता दें, अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा सिटी पैलेस से रवाना होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट से होकर महासतियां पहुंचेगी। महासतियां में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान कई पूर्व राजघरानों के सदस्य भी शामिल होंगे। देशभर से पहुंचे लोग सुबह 7 बजे से ही उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं। इस दौरान राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी भी श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे हैं।