11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शांत‍िपूर्ण रहा बंद, समर्थन में सडक़ों पर उतरे लोग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jyoti Patel

•

Updated: 6 Sep 2018, 3:48 PM IST

rajasthan news

शांत‍िपूर्ण रहा बंद, समर्थन में सडक़ों पर उतरे लोग

उदयपुर. केंद्र सरकार की ओर से एसटी-एससी एक्ट में संशोधन करने के बाद पहली बार बंद इस प्रकार देखने को मिला है कि न तो किसी प्रकार की कोई तोड़फोड़ हुई और न ही कहीं पर कोई हुड़़दंग हुई हो। इतना ही नहीं सर्व समाज की ओर से बंद के आह्वान के बाद कई समाज और संगठनों के लोग उदयपुर में सूरजपोल चौराहे पर भले ही इकट्ठा हुए हैं लेकिन वहां से बंद कराने के दौरान किसी ने कोई जोर जबरदस्ती नहीं की। कई इक्के-दुक्के जगहों पर कुछ दुकानें खुली मिली तो बंद कराने वाले लोगों ने हाथ जोड़कर बंद में समर्थन देने की बात कही। इतना ही नहीं कुछ जगहों पर तो जब बंद कराने पहुंचे तो लोगों ने बंद का समर्थन करते हुए अपनी दुकानों को स्वत: ही बंद कर दी।

केंद्र सरकार के इस एक्ट के विरोध में पहली बार सर्वसमाज इकठ्ठा हुआ है। लोगों की मानेंं तो 60 से 70 वर्षों तक आरक्षण मिलने के बाद भी अब इस तरह के एक्ट में संशोधन करने से स्वर्ण और ओबीसी समाज के लोगों को भारी नुकसान होगा। इतना ही नहीं पूर्व में जब इस तरह के मामले दर्ज होते थे और जांच होने के बाद 70 प्रतिशत मामले झूठे पाए जाते थे और अब सीधे ही एफआईआर के बाद अगर गिरफ्तारी होती है तो झूठे मामलों के तादात और बढ़ जाएगी।

Read more : जयपुर में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुलिस ने भांजी लाठियां, चलाई पानी की बौछार

Read more : समलैंगिकता पर कब क्या हुआ और दुनिया के अन्य देशों का कानून समलैंगिकता को किस नजर से देखता है...

Read more : बीसलपुर बांध में पानी की कम आवक से गहराया जल संकट, अब जल विभाग उठा सकता है ऐसा कदम

Read more : ‘सौरभ‘ ने फिर बढ़ाया राजस्थान का ‘गौरव‘, शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत बनाया नया विश्व रिकॉर्ड