29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां मंदिर परिसर में लावारिस हालात में पड़ी मिली बिना नम्बर की कार, पुलिस कांस्टेबल ने की पूछताछ तो हुआ ये खुलासा…

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 16 Jul 2018, 2:38 PM IST

car theft

यहां पड़ी मिली चोरी हुई बिना नम्बर की कार,

हेमंत आमेटा/भटेवर. खेरोदा थाना क्षेत्र में आमलिया तालाब के पास कालाजी बावजी मंदिर परिसर में बिना नम्बर की एक कार लावारिस हालात में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने बताया कि कार मंदिर के सामने दो दिनों से पड़ी थी। धार्मिक स्थल होने से किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन दो दिन बाद भी कार मंदिर के पीछे लावारिस पाई गई। पुलिस ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान भटेवर पुलिस चौकी से कांस्टेबल राकेश गुर्जर और सुरेश जाट मौके पर पहुंचे। लावारिस कार के सम्बन्ध में पूछताछ की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। इस कार के हिरणमगरी सेक्टर 9 से चोरी होने की जानकारी मिली। इस सम्बन्ध में दो दिन पूर्व शिवकुमार पुत्र उदयलाल ने मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने जब्त की कार मालिक को सुपुर्द कर दी।

चोरी का सोना खरीदने का आरोपी गिरफ्तार

प्रतापनगर थाना पुलिस ने चोरी का सोना खरीदने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी हनवंतसिंह ने बताया कि गणेशनगर पहाड़ा निवासी फातिमा पत्नी फकीर मोहम्मद के मकान से गत दिनों 14 तोला सोने के जेवर चोरी होने के मामले में उसके पोते मोहम्मद खालिद को गिरफ्तार किया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में उसने चोरी के जेवर इंदौर हाल सेक्टर-13 गोवद्र्धनविलास निवासी समी पुत्र अशोक सोनी को बेचना बताया। पुलिस ने समी सोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ ने आरोपी ने उक्त चोरी के माल के अलावा करीब एक वर्ष पूर्व गोगुंदा क्षेत्र में हुई चोरी का माल भी खरीदना बताया। उस मामले में आरोपी नामजद हुआ था लेकिन एक वर्ष फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी से चोरी का माल बरामद करने में जुटी है।

READ MORE : उदयपुर में पत्नी वियोग में पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, डेटोनेटर से बांध खुद को उड़ाया, हुए चिथड़े

बम्बोरा के व्यक्ति की अमरनाथ यात्रा के दौरान मौत

गींगला पसं. कुराबड़ थाना क्षेत्र के बम्बोरा निवासी व्यक्ति की अमरनाथ यात्रा के दौरान मौत हो गई। जिसका शव रविवार को बम्बोरा लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि बंबोरा निवासी कालूलाल सालवी (६०) पुत्र रामा सालवी परिवार सहित उदयपुर से एक बस में अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए, लेकिन अमरनाथ दर्शन के बाद लौटते समय हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।