4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में अधिकतम तापमान प्रतिवर्ष बढ़ रहा है 0.04 डिग्री, ये है इसकी मुख्य वजह

उदयपुर .अधिक तापमान होने से कम दबाव क्षेत्र बनता है और अंधड़ के साथ हल्की बारिश होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 6 May 2018, 1:04 PM IST

change in summer temperature in udaipur

धीरेन्द्र जोशी /उदयपुर . ग्लोबल वार्मिंग के चलते औसत तापमान में प्रति वर्ष बढ़ोतरी हो रही है। अधिक तापमान होने से कम दबाव क्षेत्र बनता है और अंधड़ के साथ हल्की बारिश होती है। आगामी सात दिन में अंधड़ के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। यह बात मौसम विज्ञानियों ने अपने विश्लेषण के आधार पर कही है।

READ MORE: बड़ी कठिन डगर है पढाई की, पढ़ने के लिए इस तपती गर्मी में दो से दस किलोमीटर तक पैदल चलने को मजबूर उदयपुर ? के मासूम

क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक शांतिकुमार शर्मा ने बताया कि औसत तापमान पर वर्ष 1982 से नजर डालें तो अधिकतम तापमान में प्रतिवर्ष औसत 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हो रही है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी करीब एक डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

READ MORE: उदयपुर में आरएनए अध्यक्ष-आरसीएचओ में तनातनी, इस वजह से बिगड़ा माहौल


गत सात दिनों का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूतनम
28-4-18 42.3 26.4
29-4-18 41.9 28.8
30-4-18 42.4 29.2
01-5-18 42.3 28.0
02-5-18 42.1 27.2
03-5-18 41.6 26.2
04-5-18 40.5 25.2
05-5-18 41.5 26.8

READ MORE: दिल का दौरा पडऩे से पूर्व मुख्यमंत्री सुखाडिय़ा के पुत्र का निधन
उदयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिय़ा के पुत्र दिलीप सुखाडिय़ा का दिल का दौरा पडऩे से शनिवार को निधन हो गया। वे यहां शोभागपुरा स्थित फोर्टिस अस्?पताल में एक सप्?ताह से भर्ती थे। दिलीप सुखाडिय़ा के परिवार में पत्नी नीलिमा सुखाडिय़ा उनकी एक पुत्री है। अन्तिम यात्रा 6 मई रविवार सुबह 11 बजे दुर्गानर्सरी रोड स्थित उनके निवास आशीर्वाद हाउस से प्रारम्भ होकर अशोकनगर स्थित श्मशान घाट पहुंचेगी। 68 वर्षीय सुखाडिय़ा राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं रहे लेकिन उन्होंने पत्नी नीलिमा सुखाडिय़ा को महापौर का चुनाव लड़ाया था। उनके निधन की सूचना पर कांग्रेसियों में शोक की लहर छा गई। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट , कांग्रेस महासचिव डॉ सीपी जोशी, पूर्व मंत्री गिरिजा व्यास, कांग्रेस शहर गोपालकृष्ण शर्मा सहित कई नेताओं ने
शोक जताया।