4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां युवाओंं ने कचरापात्रों पर लिख दिया.. यहां कचरा नहींं डालेंं क्योंकि पंचायत कचरा नहींं उठाती है..

कचरा पात्र रखने के बाद से इनकी गंदगी हटाने को लेकर पंचायत स्तर पर शुरू से ही सुस्ती बरती गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 27 Jun 2018, 6:48 PM IST

menar

यहां युवाओंं ने कचरापात्रों पर लिख दिया.. यहां कचरा नहींं डालेंं क्योंकि पंचायत कचरा नहींं उठाती है..

उमेश मेनारिया/ मेनार. केंद्रीय स्वच्छता अभियान को लेकर भले ही कितने दावे किए जाएं, लेकिन हकीकत के पायदान पर सफाई को लेकर ग्राम पंचायतें कितनी जिम्मेदार हैं। इसकी एक बानगी बर्ड विलेज मेनार में देखने को मिलती है। अभियान की पालना में ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने मेनार कस्बे के मुख्य चौराहों, वार्डवार और प्रमुख जगहों पर कचरा संग्रहण के लिए आवश्यक पात्र तो रखवा दिए, लेकिन इनकी कभी सुध नहीं ली। हकीकत में कचरा पात्र रखने के बाद से इनकी गंदगी हटाने को लेकर पंचायत स्तर पर शुरू से ही सुस्ती बरती गई। आलम यह है कि सुस्ती की भेंट चढ़े यह कचरा पात्र अब क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। लोग कचरा पात्र भरने पर इसमें आग लगा देते हैं। कचरा करीब 5 दिन तक धूं-धूं कर जलता है। जहरीला धुआं न केवल दुर्गंध मारता है अपितु लोगों की सांस में भी तकलीफें पैदा करता है। इधर, डस्टबिन के बाहर जमा कचरा हवा के साथ नालियों में गिर रहा है। आए दिन क्षेत्र में नालियां जाम होन की समस्याएं ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनती हैं। ऐसे में यहां के युवाओं ने इन कचरापात्रों पर लिख दिया है कि यहां कचरा ना डालें क्योंकि पंचायत कचरा नहींं उठाती है।

READ MORE : VIDEO: भगवान जगदीश का हुआ दुग्धाभिषेक, 14 जुलाई को भगवान निकलेंगे नगर भ्रमण पर, देगें भक्तों को दर्शन

ढिलाई ने बढ़ाई आशंकाएं
कस्बे के ब्रह्म सागर स्थित मुख्य मार्ग पर कन्या स्कूल के समीप बरसात में ओवरफ्लो के लिए आवश्यक पाइप लाइन एक साल बाद भी नहीं डाली गई। दिखावे के लिए पंचायत स्तर पर किनारों पर अव्यवस्थित ढंग से करीब 8-10 पाइप रखवाए गए हैं।
जिन्हें व्यवस्थित बिछाने के लिए किसी सतर पर पहल नहीं हुई। उल्टा ये पाइप नित नई दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड 13 के भील बस्ती मार्ग स्थित नाले को भी दुरुस्त नहीं हुआ।
बीच मार्ग पर पानी निकासी के लिए खोदे गए गड्ढों ने बड़ा रूप ले लिया है। हर समय यहां कीचड़ बना रहता है। बारिश में यह समस्या लोगों को परेशान करेगी।

उदासीन है रवैया
पंचायत प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय है। कचरा पात्रों की सफाई को लेकर शुरुआत से ही सुध नहीं ली गई। संस्कृत स्कूल के समीप कचरापात्र बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव डाल रहा है।
भूरालाल मेरावत, ग्रामीण
पंचायत नहीं लगाती आग
कचरा पात्रों में ग्राम पंचायत आग नहीं लगवाती। जल्द ही कचरा पात्रों को खाली कराया जाएगा। बालिका स्कूल मार्ग पर प्रस्तावित सडक़ निर्माण के कारण पाइप डालने में देरी हुई है ।
शंकर लाल मेनारिया, उपसरपंच, ग्राम पंचायत मेनार