10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदाबांदी से चली शीतलहर, कांपे हाड़

COLD WAVE : छाई धुंध, लुढक़ा पारा, बूंदाबांदी से सर्दी के तेवर हुए तीखे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Manish Joshi

•

Updated: 13 Dec 2019, 1:02 AM IST

बूंदाबांदी से चली शीतलहर, कांपे हाड़

बूंदाबांदी से चली शीतलहर, कांपे हाड़

उदयपुर. मेवाड़ एक बार फिर बादलों की आगोश में आ गया है। गुरुवार अलसुबह कई जगह बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। बादल छाए रहने से तापमान में बढ़ोतरी रही। न्यूनतम पारा करीब चार डिग्री बढ़ गया। दिन में गर्मी का अहसास रहा, लेकिन हवाओं ने आहत किया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह करीब 6 बजे कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। इधर, झाड़ोल, कानोड़ और आसपास के गांवों में हल्की बारिश हुई। कुछ जगह सडक़े भी गिली हुई। बादल छाने से न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री बढकऱ 13.4 डिग्री हो गया। इसी प्रकार अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गींगला. सर्द दिनों में मौसम के प्रतिदिन बदलते मिजाज ने ग्रामीण इलाकों में लोगों को अलाव तापने के लिए मजबूर कर दिया है। गुरुवार को अलसुबह वातावरण में काले बादलों के कब्जा बनाए रखा। इस बीच वातावरण में धुंध से लोग परेशान दिखे। लुढक़ते पारे के बीच कई जगहों पर बूंदाबंादी ने लोगों को गरम कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया। इधर खेतों की पालियों व फसलों पर ओस की बूंदे भी जमती दिख रही हैं।
झाड़ोल. सर्दी के दिनों में आकाश पर इंद्रधनुष बनने के मौके कम ही आते हैं, लेकिन झाड़ोल में गुरुवार अल सुबह सूर्य की बिखरती किरणों के बीच इंद्रधनुष आकर्षक रहा। सर्द सुबह में ओस की बूंदों के साथ आकाश में दिखते इंद्रधनुष को देखने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने खासा उत्साह दिखाया। इधर, दिनभर आकाश में काले बादल छाए रहे।
धरियावद. क्षेत्र के आसमान में अलसुबह से बादल छाए रहे। दिनभर शीतलहर से लोग परेशान रहे। सर्द हवा चलने से अधिकतम तापमान में ढाई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सर्द हवा से बचाव के लिए ग्रामीण दिनभर ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। आलोकऋतु वैधशाला के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.5 एवं न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मेनार. गांव सहित उपखण्ड क्षेत्र में गुरुवार अलसुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद चली हवाओं से मौसम सर्द हो गया। बूंदाबांदी से सडक़ें भीग गई। सुबह से गर्म लबादों में लिपटे लोग अलाव तापते नजर आए। किसानों के अनुसार यह बारिश रबी फसल में अमृत का काम करेगी।
भाणदा . खेरवाड़ा उपखण्ड में सुबह 7.30 बजे तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। सर्द हवा के बीच बारिश होने से लोग घरों में दुबक गए। बारिश के बाद किसान खलिहान में रखे चारे को व्यवस्थित करते नजर आए।
कोटड़ा. सर्द रातों के बीच गुरुवार शाम को एकाएक मौसम ने पलटा खाया और सर्द हवाओं के बीच बादलों में छाई बदली रिमझिम में बदल गई। कुछ समय के लिए खुशगवार हुए मौसम में बूंदाबांदी के बीच वातावरण में सर्दी और बढ़ गई।