5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज के युवाओं ने उठाई सार्वजनिक सुविधाघर की मांग

झाड़ोल मुख्यालय में पढऩे वाले कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एबीवीपी के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालते हुए सुविधाघर बनवाने की मांग की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 30 Jan 2018, 3:49 PM IST

public toilets

झाड़ोल. उपखण्ड मुख्यालय के बस स्टेशन पर सार्वजनिक सुविधाघर के अभाव में आमजन विशेषकर महिलाओं को होने वाली समस्याओं को देखते हुए मंगलवार सुबह झाड़ोल मुख्यालय में पढऩे वाले कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एबीवीपी के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालते हुए एसडीओ, बीडीओ सहित सरपंच को ज्ञापन पेश कर सुविधाघर बनवाने की मांग की । मंगलवार सुबह ग्यारह बजे के लगभग कस्बे के महाविद्यालयों में पढऩे वाले छात्र-छात्राएं आजाद मैदान पर एकत्रित हो गए । यहां से अखिल भारतीय विद्यार्थ परिषद नगर मंत्री हेमेन्द्र सिंह झाला के नेतृत्व में जुलस के रूप में पैदल मार्च निकालते हुए सभी छात्र-छात्राएं उपखण्ड अधिकारी काया्रलय पहुंचे । यहां विद्यार्थियों ने उपखण्ड अधिकारी कर्पूर शंकर मान को लिखित ज्ञापन पेश कर बताया कि उपखण्ड मुख्यालय होने के बावजूद झाड़ोल बस स्टेशन पर सार्वजनिक सुविधाघर की कोई व्यवस्था नहीं हैं ।

उपखण्ड क्षेत्र के सभी गांवों से हर रोज पांच हजार से ज्यादा ग्रामीण इस बस स्टेशन पर पहुंचते हैं किंतु सुविधाघर नहीं होने के चलते उनको खासी परेशानी का सामना करना पडता है । इसमें भी सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं और युवतियों को झेलनी पडती हैं । उदयपुर से चलने वाली रोडवेज बसों का भी पचास किलोमीटर के बाद झाड़ोल में ही दस मिनिट का ठहराव होता हैं किंतु महिलाओं के लिए इस ठहराव का कोई फायदा नहहोता हैं । उपखण्ड अधिकारी ने भी सुविधाघर बनवाने की मांग को जायज बताते हुए पंचायत समिति अथवा पंचायत को पत्र भेज जल्द निर्माण कार्य करवाए जाने का आश्वासन दिया । यहां से रवाना होकर छात्र-छात्राएं पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे व वहां मौजूद विकास अधिकारी रमेश मीणा को भी इस संबंध में ज्ञापन सौपा । विकास अधिकारी मीणा ने स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत सुविधाघर निर्माण करवाए जाने का आश्वासन देने के साथ ही मौके पर ही मौजूद स्वच्छ अभियान प्रभारी को भी कार्य को प्राथमिकता से तय करने के निर्देश जारी किए । इसके बाद विद्यार्थियों ने झाड़ोल सरपंच शंकर लाल झरीया को भी सुविधाघर निर्माण का ज्ञापन सौपा । ज्ञापन सौपने वालों में राहुल जन्नावत, महेन्द्र कुमार, मोनिका, कुसुम सहित सौ से ज्यादा छात्र-छात्राएं मोजूद रहे ।