
उदयपुर . भाजपा सरकार की नीतियों के फलस्वरूप देश में जातिवाद-हिंसा-भेदभाव-द्वेषता व विघटनकारी सोच को बढ़ावा मिलने के कारण पिछले कुछ समय से देश में जिस तरह से अशान्ति एवं अस्थिरता का माहौल बना है, वह बेहद चिन्ता का विषय है। कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि कांग्रेसजन द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं मानवाधिकारों के हनन पर रोक लगाने के लिए सामूहिक प्रयास किया जाएगा। इसी क्रम में सोमवार को उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक एक दिन का उपवास रखा गया। जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅक्टर गिरिजा व्यास, प्रभारी सुमित्रा जैन, शंकर यादव सहित उदयपुर संभाग के क्षेत्रीय सांसद/प्रत्याषी, विधायकगण/प्रत्याषी, पूर्व जिला अध्यक्ष, संभाग के प्रदेश प्रतिनिधिगण, सभी पूर्व सांसद/विधायकगण, विभिन्न नगर निकायों के अध्यक्ष/प्रत्याशीगण, जिला प्रमुख/प्रत्याषी, पंचायत समिति के प्रधान/प्रत्याषीगण एवं कांग्रेस के विभिन्न अग्रिम संगठन एवं विभागों, प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षगण सहित सभी कांग्रेसजन उपस्थित रहे।