शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल, डीजल के दाम कम कर जनता को राहत दे। बाद में राज्यपाल के नाम एडीएम सिटी को ज्ञापन भी सौंपा गया। कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस मौके पर पूर्व उदयपुर प्रभारी शंकर यादव, सांसद रघुवीर मीणा, पूर्व विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत, त्रिलोक पूर्बिया, सज्जन कटारा, प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया, मुजीब सिद्दिकी, मोहनलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।