23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मंत्री गिरिजा व्यास ने कांग्रेसियों को बता दिया ऐसेे बनती बिगड़ती है सरकारें

एआईसीसी सचिव तरुण कुमार ने भरा जोश

2 min read
Google source verification
congress training

पूर्व मंत्री गिरिजा व्यास ने कांग्रेसियों को बता दिया ऐसेे बनती बिगड़ती है सरकारें

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान प्रभारी तरूण कुमार ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता बूथ को अपना गौरव मानकर कार्य करें तथा बूथ की मजबूती के लिए अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस विचारधारा के लोगों से संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़ें। बूथ मजबूत होगा तभी कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी। बूथ कार्यकर्ता बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने तथा मतदाता सूची में रही त्रुटियों को जल्द से जल्द दूर करें। कांग्रेस के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देते हुए कई मंत्र दिए। वे शहर के राड़ाजी चौराहा स्थित मदन मोहन मालवीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के सभागार में मंगलवार को आयोजित उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में आम आदमी का शोषण एवं उस पर अत्याचार हुआ है। भाजपा ने चुनावों से पूर्व जो वायदे किए थे, वे सारे वायदे झूठे साबित हुए हैं। भाजपा ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सरकारें बनती है एवं बिगड़ती है। प्रदेश महासचिव एवं समन्वयक नीरज डांगी ने कहा कि चुनावों से पूर्व बूथ कार्यकर्ता 18 वर्ष से अधिक उम्र के नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने तथा वोटर लिस्ट में रही त्रुटियों को सुधारकर तैयारी पूरी कर लें। पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने कहा कि कांग्रेस एक शालीन एवं सिद्धांतवादी पार्टी है। पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी के इतिहास को बताया तथा कहा कि आज पार्टी से जुड़े सभी नए युवाओं को इससे अवगत कराने की जरूरत है।.

READ MORE : video : व‍िधानसभा चुनाव से पूर्व उदयपुर में गृहमंंत्री गुलाबचंद कटारिया ने पेश क‍िया अपने 4 वर्ष का ब्योरा, ये बोले..

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि बैठक को पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, प्रभारी सुमित्रा जैन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पीसीसी सदस्य दिनेश श्रीमाली एवं सुरेश श्रीमाली, ब्लॉक अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ एवं पूरण मेनारिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंदा सुहालका, जगदीश राज श्रीमाली, डॉ. मधुसूदन शर्मा, बाबूलाल जैन, नेता प्रतिपक्ष मोहसिन खान ने भी सम्बोधित किया। बैठक में खुबीलाल मेनारिया, राजीव सुहालका, शाहीन निशा, रईस खा, उदयानन्द पुरोहित, जसवन्त गन्ना, शंकर चन्देल, दीपांकर चक्रवर्ती, तीरथ सिंह खेरालिया, एल. एन. दाधीच, अजय सिंह, राहुल व्यास, राजेश चुघ, जयप्रकाश निमावत, शैलेन्द्र औदिच्य, दिनेश दवे, जितेश कुमावत, डॉ. पी. आर. व्यास, हेमन्त त्रिवेदी, राजकुमार श्रीमाली, मोहसिन खान, दीपक मेवाड़ा, वरिष्ठ अधिवक्ता राव रतन सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे। शेख ने बताया कि बैठक में शहर के सबसे अधिक बार रक्तदान करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता रविन्द्रपाल सिंह कप्पू, किडनी रोगियों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले जितेन्द्र सिंह राठौड़, वन्य जीव विशेषज्ञ चमन सिंह आदि को उनके के लिए मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सभी नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए केक काटा। बैठक का संचालन बूथ मैनेजमेन्ट कमेटी के संयोजक के. के. शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गणेश राजोरा ने दिया।