31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोल पर्ची कटवाने की बात पर झगड़ा, चालक को पीटा

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Krishna Kumar Tanwar

•

Updated: 23 Nov 2018, 5:54 PM IST

Toll

खुलने लगी इस टोल प्लाजा पर लूट की पोल

गोगुन्दा. उदयपुर-पिंडवाडा हाइवे के गोगुन्दा में स्थित टोलनाके पर बुधवार रात टोलकर्मियों ने पर्ची कटवाने के विवाद में चालक को बुरी तरह से पीट दिया। अन्य वाहन चालकों ने उसे छुड़वाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टोलकर्मियों को हिरासत में लिया। ट्रेलर चालक महावीर सिंह रात को गुजरात के कांडला से कोयला भरकर चित्तौडगढ़़ जा रहा था। टोलनाके पर कर्मियों ने वाहन को ओवरलोड बताकर अतिरिक्त राशि मांगी। राशि नहीं देने पर बोलचाल हो गई। चालक ने ट्रेलर को आगे बढ़ा दिया तो टोलकर्मियों ने उसे रोकते हुए बुरी तरह से पीट दिया। अन्य वाहन चालकों ने उसे छुड़वाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि घटना के बादटोलकर्मियों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ में फरार हुए टोलकर्मी शंकरसिंह द्वारा मारपीट करना सामने आया है। इसके अलावा चालक भी नशे में मिला है।

READ MORE : Rajasthan Elections 2018 : उदयपुर में सर्वाधिक 11, खेरवाड़ा में 5 प्रत्याशि‍यों ने उठाया नाम, VIDEO

ट्रेलर चालक टोल राशि को लेकर झगड़ा कर रहा था तो जाम लग गया। मारपीट जैसा कुछ मामला नहीं है।
रविन्द्रसिंह तोमर, प्रबंधक टोल प्लाजा पार्थ वे कम्पनी