8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना का हमला जारी: एक दिन की राहत और फिर मिले 881 संक्रमित

- 39 कोरोना वॉरियर्स शामिल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

bhuvanesh pandya

•

Updated: 28 Apr 2021, 7:10 AM IST

कोरोना का हमला जारी: एक दिन की राहत और फिर मिले 881 संक्रमित

कोरोना का हमला जारी: एक दिन की राहत और फिर मिले 881 संक्रमित

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. उदयपुर में केवल एक दिन की राहत के बाद मंगलवार को फिर 881 संक्रमित मिले। इसमें 39 कोरोना वॉरियर्स शामिल हैं। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि 2647 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31302 हो गई हैं। शहरी क्षेत्र में 633 व ग्रामीण क्षेत्र में 248 केस सामने आए।

------
शहर प्रभारी डॉ. शंकर बामनिया ने बताया कि शहर में मिले कुल 633 मरीजों में से 32 कोरोना वॉरियर्स मिले हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 248 मरीजों में से 7 कोरोना वॉरियर्स सामने आए हैं, जबकि दोनो क्षेत्रों में मिलाकर 292 क्लॉज कांटेक्ट सामने आए हैं, वहीं 541 नए केस मिले हैं तो 9 लोग प्रवासी है, जो संक्रमण की चपेट में हैं। कुल संक्रमितों में से 19929 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं, जबकि 9956 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। कुल एक्टिव केस 11119 हो चुके हैं, जबकि अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 254 हो चुकी है।

--------------

भुवनेश पंड्या

प्रदेश में उदयपुर संक्रमण केस में चौथे और एक्टिव केस में तीसरे स्थान पर रहा।
जिला- संक्रमित केस-एक्टिव केस

जयपुर- 3289-31667
जोधपुर -1924-18375

उदयपुर- 881-11119
कोटा- 701-8550

अजमेर 630-5273
अलवर- 1378-9415

--------

शेल्टर होम देवाली से 23 बालिकाएं संक्रमित
शेल्टर होम जेआर बालिका गृह देवाली में कोरोना जांच के बाद सोमवार को 8 बालिकाएं संक्रमित मिली थी। होम आइसोलेशन मेडिकल टीम के प्रभारी डॉ अर्श जोधावत एवं स्टाफ नर्स आरजू खान सोमवार शाम 5 बजे मौके पर पहुंचे व स्क्रीनिंग कर दवाई दी। यहां 27 अप्रेल को 15 बालिकाएं और संक्रमित मिली। एक साथ इतनी बालिकाओं के कोरोना पॉजिटिव आने पर दोपहर 1 बजे फि र से कोविड प्रभारी डॉ. शंकर एच बामनिया के नेतृत्व में टीम शेल्टर होम पहुंची।

----
कोरोना वॉरियर्स में 9 चिकित्सक, 14 शिक्षक शिक्षिकाएं, 10 नर्सिंग स्टाफ , 02 पुलिसकर्मी, 04 पैरामेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए गए।