Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां सायरा थाना क्षेत्र के झालों का कलवाणा गांव में धन सिंह राजपूत को मुंबई के अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। लेकिन अंतिम संस्कार के समय उसकी सांसे चलने लगी। जिसके बाद धन सिंह को उदयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों कहना है कि मरीज कोमा में है और उसकी बीपी नहीं आ रही है। मरीज को वेंटिलेटर पर ले रखा है।