वार्डपंच लक्ष्मण मीणा व रामलाल मीणा ने बताया कि गर्मी के चलते पानी की समस्या शुरू हो गई है। कुएं में भी पानी नहीं बचा है। सप्लाई भी नहीं हो रही है। इधर, कालबेलिया बस्ती में सोलर पनघट लगा हुआ है, जहां मोटर चोरी हो गई, ऐसे में अभी तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई। प्रतापगढ़ की भागल में 70 घरों की बस्ती है। हैंडपंप में भी रुक-रुक कर पानी आने से समस्या बनी हुई है। गांव के हरीश मीणा, अणदाराम मीणा, धर्मा मीणा, पाला मीणा, पप्पूलाल मीणा, गंगाराम मीणा सहित ग्रामवासियों ने समस्या के समाधान की मांग की है।