रीना सोजतिया ने बताया कि यहां डायमंड पोलकी ज्वेलरी, आईजीआई सर्टिफाइड डायमंड ज्वेलरी, कलकत्ती गेरू ज्वैलरी का कलेक्शन मिलेगा। यहां एंटीक ज्वैलरी, ट्रेंडी एथनिक ज्वैलरी, स्टाइलिश कंटेपररी और मिक्स मैच ज्वैलरी का भी कलेक्शन रहेगा। धु्रव तथा नेहल सोजतिया के अनुसार वैवाहिक कलेक्शन की श्रेणी में ट्रेडिशनल ज्वैलरी, प्लेन गोल्ड ज्वैलरी, इटालियन गोल्ड ज्वैलरी, जड़ाऊ ज्वैलरी का भी संग्रह रहेगा। शोरूम में 916 हॉलमार्क गोल्ड ज्वैलरी और डायमंड के कलेक्शन के अलावा चांदी के बर्तन, सिक्के, गिफ्ट आर्टिकल, चांदी की आकर्षक ज्वैलरी भी मिलेगी।