3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिय़ा के बेटे दिलीप सुखाडिय़ा को बेटी कामायनी ने दी मुखाग्नि, ये नेता रहे मौजूद

अशोकनगर स्थित मोक्षधाम पर हुई अन्त्येष्टि में उनको बेटी कामायनी ने मुखाग्नि दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 7 May 2018, 1:12 PM IST

dilip sukhadia son of mohanlal sukhadia funeral UDAIPUR

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर . पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिय़ा के बेटे दिलीप सुखाडिय़ा की अंतिम यात्रा में रविवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने हिस्सा लिया। अशोकनगर स्थित मोक्षधाम पर हुई अन्त्येष्टि में उनको बेटी कामायनी ने मुखाग्नि दी। इससे पूर्व दुर्गा नर्सरी रोड स्थित उनके निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने सुखाडिय़ा को पुष्पांजलि अर्पित की। गहलोत ने सुखाडिय़ा की पत्नी पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा और उनकी बेटी कामायनी को सांत्वना दी।

READ MORE: Asian Powerlifting Championship: जिन्दगी की कठिन परिस्थितियां भी नहीं डिगा पाई इनके हौसलों को, पढ़ें पत्थर तोड़ने से लेकर राष्ट्रीय चैम्पियन बनने का सफर

कटारिया सहित कांग्रेस व भाजपा के कई नेताओं, शहरवासियों ने उनके अंतिम दर्शन किए। इससे पूर्व मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि दिलीप सरल व मृदभाषी थे, वे पार्टी के समर्पित पदाधिकारी व कार्यकर्ता थे। मोक्ष धाम पर गहलोत व कटारिया ने काफी समय तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अंतिम यात्रा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा, देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला, प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज कुमार शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, सज्जन कटारा, पीसीसी सदस्य सुरेश श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली आदि उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की ओर से भी सुखाडिय़ा के पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए गए।

ये भी पढ़ें- महिला समिति की बैठक
उदयपुर. सखी सहेली ब्राह्मण महिला समिति की बैठक रविवार को देहली गेट स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में अध्यक्ष भावना नागदा, उपाध्यक्ष गायत्री नागदा, कोषाध्यक्ष भावना जोशी व महामंत्री माधुरी जोशी ने समाज सेवा एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने व स्कूली बच्चों को स्टेशनरी, कपड़े व गरीब लोगों को नि:शुल्क मेडिकल उपलब्ध कराने पर चर्चा की। बैठक में लता, शीला, ज्योति, रेणु, हीना आदि मौजूद थे। बैठक में लता, शीला, ज्योति, रेणु, हीना आदि मौजूद थे।