
उदयपुर . देश-दुनिया से कुछ दिन गुजरात में गुजराने का न्योता देने वाला गुजरात दीपावली के बाद कुछ दिन राजस्थान में गुजरेगा। दीपावली के बाद शहर में गुजराती पर्यटकों की बहार रहेगी। पर्यटन इंडस्ट्री से जुड़े व्यवसायी सीजन की इंतजार कर रहे हैं।
गुजराती पर्यटकों के आने को लेकर शहर की होटलों में बुकिंग होने लगी है। आरटीडीसी की कजरी होटल में जगह नहीं है। यहां 31 अक्टूबर तक की बुकिंग हो चुकी है। इसके बाद होटल में शीतकालीन अवकाश, शिल्पग्राम उत्सव और थर्टी फस्र्ट के दौरान बिल्कुल ही जगह नहीं रहती है। इसी तरह से शहर के अन्य होटलों में भी बुकिंग की बहार है। पर्यटन स्थलों के अलावा होटल, गाइड, हैण्डीक्रॉफ्ट एसोसिएशन और पर्यटन से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोग इंतजार में है। पर्यटकों के लिए वॉल सिटी के बाजार के अलावा हाथीपोल के बाजार आकर्षण का केन्द्र रहते हैं। दिवाली के पहले से पर्ययटकों का आना शुरू हाेे जाता हैै। गुजराती पर्यटक दिवाली व खैंखरा वैसे नाथद्वारा में करतेे हैैं। इसकेे बाद पर्यटक उदयपुर का भ्रमण करतेे हैैं। अधिकतर पर्यटक कांकरोली स्थित द्वारिकाधीश मंदिर, नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर, कैलाशपुरी स्थित एकलिंगजी मंदिर, चित्तौडग़ढ़ के सांवलियाजी मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए भी जातेे हैैं ।
राजसमंद झील लुभाएगी
उदयपुर होटल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष वैभव धींग का कहना है कि दीपावली बाद गुजराती पर्यटकों का आना होता है। हम भी पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयारी कर चुके हैं। गुजराती पर्यटकों के साथ शहर का पर्यटन व्यवसाय रफ्तार पकड़ता है। इस बार राजसमंद झील पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केन्द्र होगी।
पर्यटकों की पसंद
शहर में जगदीश मंदिर, गणगौर घाट, सिटी पैलेस, पिछोला, फतहसागर, मोतीमगरी, सज्जनगढ़ अभयारण्य, सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क, शिल्पग्राम, प्रताप गौरव केन्द्र, सहेलियों की बाड़ी, दूधतलाई, करणीमाता मंदिर, रोप-वे प्रमुख पर्यटन स्थल है। मेवाड़ में आने वाले पर्यटक उदयपुर के साथ-साथ राजसमंद, चित्तौडगढ़़ व पाली के पर्यटन स्थलों पर भी जाते हैं।
रोड मैप में ये स्थल भी
< नाथद्वारा < कांकरोली द्वारिकाधीश < कुंभलगढ़
< रणकपुर < सांवलियाजी < जयसमंद
Updated on:
17 Oct 2017 03:20 pm
Published on:
17 Oct 2017 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
