
मोइन अब्बासी/ कोटड़ा. कोटड़ा इस वर्ष हर वर्ष की भांति रोशनी के इस पर्व पर दीपकोंं व रोशनी की साज सज्जा के सामानों व पटाखों से भी अधिक रंगों की बिक्री हुई, कस्बे के मुख्य बाजार में जहाँ इक्का दुक्का दीपको की स्टॉल दिखाई दी, वही रंग की स्टाल की तुलना में पटाखों की दुकाने भी काफी कम नजर आई, क्षेत्र में अधिकांश परिवार कृषक परिवार है व हर दीपावली के पश्चात नववर्ष के अवसर पर वनवासी समाज द्वारा अपने पशुओं के रंग लगाकर श्रृंगारित करने की परंपरा है, यही कारण है की कोटड़ा क्षेत्र में हर वर्ष पटाखों व दियो से भी अधिक मात्रा में रंगों की बिक्री होती है