यह सब यहां शोभागपुरा स्थित होटल में हुआ। आईडीए के सेकेट्री जनरल डॉ. अशोक ढोबले के निर्देश पर राजस्थान चेप्टर में एक वर्षीय (2017-18) कार्यकाल वाले प्रेसीडेंट के एक, प्रेसीडेंट इलेक्टेड के एक, वाइस प्रेसीडेंट के 3, चेयरमैन-सीडीएच, चेयरमैन सीडीई, रिप्रजेन्टेटिव-सीसी 8 पदों को लेकर चुनाव होने थे। चार वर्षीय कार्यकाल वाले स्टेट सेक्रेट्री, ज्वाइंट सेकेट्री, सहायक सचिव और एडिटर ऑफ दी जनरल के चुनाव को लेकर प्रदेश के सभी जिलों से डेंटल डॉक्टर्स 100 फीट रोड स्थित होटल में सुबह करीब 11 बजे से जुटने लगे। करीब 100 से ज्यादा चिकित्सकों के बीच चुनाव से ठीक पहले दो गुट बन गए। एक गुट में वे डॉक्टर्स थे, जो अभी पदों पर हैं।