6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Engineers Day : इंजीनियर्स ने ली विश्वेश्वरैया के पदचिह्नों पर चलने की शपथ

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
engineers day

इंजीनियर्स ने ली विश्वेश्वरैया के पदचिह्नों पर चलने की शपथ

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर. शहर में शनिवार को इंजीनियर्स डे मनाया गया। इस दिन को इंजीनियर्स के साथ ही विभिन्न संगठनों ने मनाया और सर मोक्षगुण्डम विश्वेसरैया के पदचिह्नों पर चलने की शपथ ली।
फैडरेशन ऑफ राजस्थान इंजीनियर्स (फोर) के बैनर तले समस्त राजकीय विभागों एवं उपक्रमों के इंजीनियर्स ने इंजीनियर्स डे मनाया। इसमें एवीवीएनएल, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, नगर निगम, नगर विकास प्रन्यास, पंचायती राज विभाग, रिको, मार्केटिंग बोर्ड, आरएसआरडीसी, विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, जिला परिषद, महानरेगा, आरएसएमएम, हाउसिंग बोर्ड के समस्त अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ता से लेकर मुख्य अभियन्ताओं ने एके झा, महेन्द्र आहूजा के नेतृत्व में मनाया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवीवीएनएल एनएस सहवाल थे। अध्यक्षता डीआर मेघवाल ने की। विशिष्ट अतिथि नगर निगम के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अरुण व्यास ने की। समारोह में बड़ी संख्या में अभियन्ता उपस्थित हुए। शैलेन्दर चौहान ने आव्हान किया की सर मोक्षगुण्डम विश्वेसरैया के पदचिन्हों पर चलने से अपने संगठनात्मक एवं कार्यों की गुणवत्ता मय आधुनिक तकनीक को समावेश करते हुए कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। एके झा ने अभियन्ताओं की समस्याओं पर प्रकाश डाला और कनिष्ठ अभियन्ताओं के ग्रेड पर 4800 रुपए किए जाने की सरकार के द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुरूप घोषण करने की मांग की। महेन्द्र आहूजा ने मंच संचालन एवं काव्य की प्रस्तुति दी। अशोक उपाध्याय, हरीश त्रिवेदी ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 अभियन्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संजय सिन्हा ने बताया कि तकरीबन विभिन्न विभागों से गत वर्ष में 27 सेवानिवृत्त अभियन्ताओं का सम्मान किया गया। मुकेश जानी, अधिशाषी अभियन्ता, यू.आई.टी ने सभी अतिथियों एवं अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

READ MORE : मेवाड़-वागड़ में सियासी घमासान, अमित शाह और राहुल गांधी बिछाएंगे बिसात

उदयपुर बनेगा फिकल स्लज प्रबंधन का मोडल सिटी

उदयपुर. देश ने डिजिटल क्रांति को स्वीकार किया है | डिजिटल तकनिकी उद्योगों के विकास , संतुलित शहरीकरण , खाद्यान्न उत्पादन, स्वास्थ्य सुधार के साथ साथ पर्यावरणीय स्वच्छता के लिए सर्वाधिक जरुरी है | यह विचार शनिवार को अभियंता दिवस के अवसर पर विद्या भवन पॉलिटेक्निक में आयोजित समारोह में व्यक्त किये गए | कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीटयूशन ऑफ़ इंजीनियर्स व् आई एस टी इ के स्टूडेंट चेप्टर्स, पॉलिटेक्निक पूर्व विद्यार्थी संस्था एवं डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया कार्यक्रम में देश में बढ़ते कचरे , गंदगी व् प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए समारोह में उदयपुर में स्वच्छता को सुनिश्चित करने वाली पहल से जुड़ने का संकल्प लिया गया | उदयपुर में हो रहे सेफ सेनिटेशन प्रयासों की जानकारी रखी गई | मुख्य वक्ता मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष मानव सिंह ने उदयपुर में कचरे व् गंदगी की समस्या के निराकरण के लिए स्वैच्छिक आधार पर कार्य करने का आह्वान किया | मानव सिंह ने कहा कि उदयपुर विश्व के सर्वाधिक प्रदूषित सौ शहरों में शामिल है |