10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार्जिंग पर लगे मोबाइल में धमाका, झोपड़ा जला

गरीब किसान का घरेलू सामान, अनाज, कपड़े एवं बिस्तर हुए खाक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Manish Joshi

•

Updated: 19 Dec 2019, 12:27 AM IST

चार्जिंग पर लगे मोबाइल में धमाका, झोपड़ा जला

चार्जिंग पर लगे मोबाइल में धमाका, झोपड़ा जला

कोटड़ा . क्षेत्र के जोगीवड़ माताघाटी में चार्जिंग पर लगे मोबाइल में धमाके से झोपड़े में लगी आग से गरीब किसान परिवार का घरेलू सामान, अनाज, कपड़े एवं बिस्तर आदि सब खाक हो गए।

माताघाटी की सकुरी (42) पत्नी हामीरा गरासिया ने बताया कि सुबह उठ कर मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगाकर खेत पर काम करने के लिए चले गए। कुछ समय के बाद मोबाइल में विस्फोटक हुआ जिससे झोपड़े में आग लग गई। घर में सो रहे बच्चे आग लगने पर दौड़ कर झोपड़े से बाहर निकले और उन्होंने शोर मचाया। खेत झोपड़े से दूर होने के कारण बच्चों की आवाज सुनाई नहीं दी। बच्चों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन झोपड़ा ऊंची पहाड़ी पर होने से आस पास में पानी नहीं था। बाद में आस पास के लोग एवं धुआं उठता देख कर सकुरी और हामीरा आग बुझाने के लिए दौड़ कर आए, लेकिन तब तक पूरा झोपड़ा राख में तब्दील हो गया। आग से घर में रखा सारा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े एवं बिस्तर जलकर खाक हो गए।

स्कूल से लौट रही छात्रा को टैक्टर ने कुचला

झाड़ोल . ग्राम पंचायत खाखड़ के सगपुरा गांव में छुट्टी होने पर विद्यालय से घर लौट रही छात्रा को टैक्टर ने कुचल दिया। पुलिस के अनुसार कल्पना (10 ) पुत्री हीरालाल वडेरा अपराह्न 4 बजे राप्रावि सगपुरा से घर लौट रही थी। रास्ते में लापरवाहीपूर्वक ट्रैक्टर चला रहे चालक ने कल्पना को टक्कर मार दी जिससे कल्पना घायल हो गई। उपचार के दौरान कल्पना ने दम तोड़ दिया।