
उदयपुर में फर्जी पुलिस अधिकारी बन बदमाशाेें ने शातिराना तरीके से उड़ाई वृद्धा की सोने की चूडिय़ां व चेन, थमा गए प्लास्टिक की चूड़ियां
उदयपुर. फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर चार उचक्के वृद्धा को झांसा देकर 11 तोले की सोने की चूडिय़ां व चेन ले उड़े। वारदात के बाद मौके पर एक एएसआई के पहुंचने पर लोगों ने आक्रोश जताया।
नवरत्न कॉम्पलेक्स निवासी कमला देवी (75) पत्नी भैरूलाल चौधरी (जैन) दोपहर को घर से मालदास स्ट्रीट मंदिर गई थी। शाम करीब 4 बजे वह टेम्पो से लौटते हुए घर जाने वाले मार्ग पर गली के बाहर ही उतर गई। गली में ही सामने से एक युवक दौड़ता हुआ आया और बोला कि आगे चेकिंग चल रही है। आपको सामने वाली गली में साहब बुला रहे हैं। वृद्धा ने एक बार अनाकानी की तो युवक ने चेकिंग का बहाना कर एक बार साहब से मिलने के लिए कहा। वृद्धा युवक के साथ गली में गई तो वहां पहले से तीन युवक खड़े मिले। एक ने धमकी भरी आवाज में कहा कि रोज-रोज लूटपाट हो रही है और अखबार में छपने के बावजूद आप खुले रूप से जेवर पहनकर सडक़ पर घूम रहे हो। इन्हें खोलकर अंदर थैले में रखो। वृद्धा एक बार सकपका गई और उसने हाथ में पहनी आठ तोले की चार चूडिय़ां व तीन तोले की सोने की चेन खोल उन्हें थमा दी। आरोपियों ने जेवर को हाथ में लेकर वृद्धा के सामने ही कागज की पुडिय़ा बनाकर थैले में डाली लेकिन असली जेवर पार कर लिए। वृद्धा के आगे जाते ही चारों युवक वहां से दो बाइक पर सवार होकर भाग निकले। वृद्धा ने घर पहुंचकर थैले में से कागज की पूडिय़ां खोली तो उसमें तीन प्लास्टिक की चूडिय़ां निकली। उसने अपने पुत्र सुशील चौधरी को इसकी जानकारी दी। चौधरी परिजनों के साथ गलियों में उचक्कों को ढूूंूंढऩे गया था लेकिन वे नहीं मिले। उसने अम्बामाता थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। एएसआई रामसिंह मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। लोगों के उनके समक्ष आक्रोश जताया।'
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
पुलिस ने वारदात के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उन्हें गली में चार युवक कैद मिले। युवकों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष है। एक युवक ने आसमानी शर्ट व सफेद टी-शर्ट पहन रखा है। पुलिस हुलिये के आधार पर युवकों की पहचान में जुटी है।
Published on:
10 Jul 2018 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
