2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश से पांच डायरेक्टर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सहित दो फरार

बैंकिंग सोसाइटी गठित कर निवेशकों से 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jagdish Paraliya

•

Updated: 12 Dec 2021, 1:38 AM IST

मध्यप्रदेश से पांच डायरेक्टर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सहित दो फरार

मध्यप्रदेश से पांच डायरेक्टर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सहित दो फरार

एसओजी जांच के बाद सलूंबर थाने में मामला दर्ज
सलूंबर (उदयपुर). एसओजी की जांच के बाद सलूंबर थाना पुलिस ने सनबीम निर्माण इंडिया लिमिटेड सोसायटी के खिलाफ 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मध्यप्रदेश से 5 डायरेक्टर को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी सहित दो डायरेक्टर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी शंकर लाल डामोर ने एसओजी जयपुर को परिवाद प्रस्तुत कर बताया कि मोहनलाल सूर्यवंशी, रमेश चंद्र मालवीया, केदार सिंह कलेसरिया, गोकुल प्रसाद जाटव, पदम सिंह अहिरवाल, संतोष कुमार वर्मा एवं राधेश्याम मालवीया सहित सात लोगों ने मिलकर सनबीम निर्माण इंडिया लिमिटेड सोसाइटी का मध्यप्रदेश रजिस्ट्रार से कंपनी आरओसी ग्वालियर से रजिस्ट्रेशन करवाया। उसकी कॉर्पोरेट आईडी जारी करवा कर रजिस्टर्ड कार्यालय इंदौर के पते पर दर्शाया गया। उक्त कंपनी द्वारा राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों में भी अवैध बैंकिंग की शाखाएं खोली गई। सलूंबर शाखा का कोर्ड मुख्यालय इंदौर से ही संचालन कर पॉलिसी एवं रसीद दी जाती थी। परिवाद में बताया गया कि आरोपियों ने अवैध बैंकिंग कार्य का संचालन कर लाखों रुपए की पंूजी जमा की। उक्त कंपनी का मुख्य उद्देश्य जमा व निवेश एवं योजना के तहत जमा राशि पर ब्याज देना है।
लुभावने वादे कर फंसाया
प्रार्थी ने परिवाद में बताया कि सलूंबर नगर में स्थित आशीर्वाद गार्डन क्षेत्र में आकर कंपनी द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में प्लान दिखाया जिसमें बताया कि कंपनी वैध है और भारत सरकार से अनुमति प्राप्त है। आप ग्राहक बन जाओ हमारी कंपनी आपको आकर्षक ब्याज देगी। आप द्वारा जोड़े गए ग्राहकों की राशि सुरक्षित रहेगी। एेसे लुभावने वादे किए गए। आरोपियों की बातों में आकर अपने परिचित अन्य लोगों की राशि प्राप्त कर उनके खाते इस कंपनी में खोल दिए।
पैसे मांगे तो गुमराह करने लगे
कंपनी ने 18 माह 3 वर्ष प्लान में निवेश किया हुआ भुगतान अपना विश्वास बढ़ाने के लिए वापस कर दिया लेकिन 5 वर्ष से अधिक 6 वर्ष में दुगुना देने का लालच दिया जिस पर कंपनी द्वारा राशि प्राप्त कर रसीद व पॉलिसी दी गई लेकिन जमा राशि की परिपक्वता समाप्त होने पर सलूंबर व इंदौर स्थित कार्यालय में जाकर संपर्क किया तो बहानेबाजी करते हुए गुमराह करने लगे जिससे प्रार्थी को 30 लाख की राशि की धोखाधड़ी की गई।
एसओजी ने भेजा सलूंबर मामला
एसओजी जयपुर ने परिवाद की जांच करने के बाद घटना को पुलिस थाना सलूंबर के क्षेत्राधिकार अंतर्गत होने के कारण सलूंबर थाना को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए सूचना प्रेषित की। इस पर थानाधिकारी हनवंतसिंह सोढा ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन पर टीम का गठन कर आरोपी की धरपकड़ करने के लिए टीम को मध्यप्रदेश ररवाना किया। टीम ने 30 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोपी रमेश चंद्र मालवीया, पदम सिंह अहीरवाल, राधेश्याम मालवीया, केदार सिंह कलेसरिया एवं गोकुल प्रसाद जाटव को गिरफ्तार कर सलूंबर लाया गया। उक्त प्रकरण में मुख्य अभियुक्त मोहनलाल सूर्यवंशी एवं एक अन्य डायरेक्टर फरार है।