
हेमंत आमेटा/भटेवर. वल्लभनगर के समीप धारता गांंव के शहीद मुरलीधर लौहार की स्मृति में पार्क व सामुदायिक भवन एवं इंटरलोकिग टाईल्स निर्माण कार्य का शिलान्यास मावली विधायक दलीचन्द डांगी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस शिलान्यास कार्यक्रम में क्षैत्र के जनप्रतिनिधियों सहिित धारता एवं आस पास के गांंवों के ग्रामवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में लौहार समाज के अध्यक्ष यशवंत मालवीय, देवीलाल गौराणा, प्रेम लौहार, खेमपुर सरपंच कौशल्या देवी लौहार ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। पूूर्व सरपंच केसर छाजेड ने शहीद की स्मृति को अनुसरण रखतें हुए भविष्य में शहीद के जन्म दिवस एवं शहीद दिवस पर प्रतिवर्ष भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने का संकल्प लिया। शहीद मुरलीधर लौहार स्मृति संस्थान के अध्यक्ष हितेश आमेटा ने शहीद के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य पंडित पुष्कर लाल आमेटा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रेमशंकर आमेटा धारता द्वारा किया गया। गौरतलब है कि स्थानीय गांंव के वायु सैनिक मुरलीधर लौहार 5 अप्रेल 2018 को लेह लद्दाख में शहीद हो गए थे और गांंव में पूूरे राजकीय सम्मान के साथ अंंत्येष्ठि की गई थी। मुरलीधर लौहार गांव के हर सदस्य के दिलोंं में बसे हुए हैैं और स्मृति संस्थान द्वारा उनकी यादोंं को जिंदा रखने के लिए महत्पूर्ण प्रयास किए जा रहे हैैंैं।