11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर
राजस्‍थान पुल‍िस कांस्‍टेबल भर्ती : राजस्‍थान के गृहमंत्री ने अब इस भर्ती परीक्षा को बताया भगवान भरोसे.., देखें वीड‍ियो
Play video

राजस्‍थान पुल‍िस कांस्‍टेबल भर्ती : राजस्‍थान के गृहमंत्री ने अब इस भर्ती परीक्षा को बताया भगवान भरोसे.., देखें वीड‍ियो

कटारिया ने यह भी कहा कि भगवान करे कि यह परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाए।

Google source verification

प्रमोद सोनी/उदयपुर. प्रदेश में होने वाली पुलिस कांंस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया को लेकर पुलिस महकमे की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैंं। इस दौरान पुलिस महकमे के मुखिया और प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर प्रवास के दौरान पुलिस कांंस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए गृहमंत्री कटारिया ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर कहा कि इस परीक्षा को सफल बनाने के लिए जितनी धरपकड़ कर सकते हैं उतनी धरपकड़ जारी है। इस दौरान कटारिया ने यह भी कहा कि भगवान करे कि यह परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाए।

इंटरनेट सुविधा को बंद करने को लेकर कटारिया से पूछे गए सवाल पर कटारिया ने कहा कि 15 लाख से ज्यादा बच्चों के भविष्य का सवाल है इसलिए हमारी तरफ से जो कोशिश की जा सकेगी वह पूरी तरह से की जाएगी। आपको बता दें कि 13 हजार से ज्यादा पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए प्रदेश में 15 लाख से ज्यादा अभ्यार्थी फॉर्म भरकर अपना भाग्य आजमा रहे हैं लेकिन पुलिस महकमे के मुखिया और प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का इस परीक्षा को भगवान के भरोसे बताना कहीं ना कहीं पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।