
डॉ सुशील सिंह चौहान / उदयपुर . गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि उनके कोई व्यापार नहीं है। कोई निजी काम भी नहीं करते। सुबह से शाम तक आमजन की सेवा में करते हैं। जनहित से जुड़े सभी काम वह करते हैं। इसके बाद भी कोई उन्हें आंख दिखाता है तो उन्हें भी करंट आता है।
शहर विधानसभा क्षेत्र के दूसरे चरण के दौरे पर गृहमंत्री कटारिया ने यह बात शनिवार को वार्ड 4 में डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल के कार्यक्रम में कही। गृहमंत्री ने उपस्थित लोगों को चुनौती देते हुए कहा कि सात दिन उनके साथ बैठकर देखो, अगर हाथ जोडकऱ गाड़ी से उतर नहीं जाओ तो उनका नाम बदल देना।
इस मौके पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, महापौर चंद्रसिंह कोठारी, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग, यूआईटी सचिव रामनिवास मेहता, किरण जैन, पारस सिंघवी सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।
सुनने आया हूं, नाराज होने नहीं
कटारिया ने बात संभालते हुए कहा कि वह दौरे के माध्यम से आमजन को सुनने आए हैं, नाराज होने के लिए नहीं। वह समस्या समाधान का रास्ता निकालने के लिए प्रयासरत हैं। इसके बाद भी कोई उन्हें मुलजिम समझे तो वह इतने कमजोर भी नहीं है। उन्होंने लोगों से उम्मीद जताई कि वह उनकी समस्याओं को जोर से बोलें, लेकिन प्रेम से बोलें। आंख दिखाकर बोलने वाला उन्हें बर्दाश्त नहीं। उन्होंने कहा कि कमजोरियां होंगी तो वह दूर कराएंगे।
READ MORE: नाट्य कार्यशाला 19 से
उदयपुर. नाट्यांश सोसायटी ऑफ ड्रामेटिक एण्ड परफोर्मिंग आट्र्स की ओर से 19 मई से भूपालपुरा स्थित महाराष्ट्र भवन में 21 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला ‘तराश-2018’ का आगाज होगा। संयोजक अब्दुल मुबीन पठान ने बताया कि 10 जून तक चलने वाली इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों सहित युवाओं को रंगमंच से जोडऩा, रंगमंचीय कला में रुचि पैदा करना, बालकों की रचनात्मकता को प्रोत्साहन देना एवं अभिनय में रुचि रखने वाली नवोदित प्रतिभाओं के लिए मंच प्रदान करना है। इसमें अभिनय, अभिव्यक्ति, संगीत और तकनीकी पहलुओं के अलावा स्पीच एण्ड डिक्शन, वॉइस मॉड्यूलेशन, इम्प्रोवाइजेशन, बॉडी-मूवमेंट और ऑब्जर्वेशन के माध्यम से अभिनय की बारीकियों को भी सिखाया जाएगा।
Published on:
6 May 2018, 4:10 PM IST
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.