
उदयपुर . चुनाव से पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने बुधवार को घंटाघर, मालदास स्ट्रीट,हाथीपोल खटीकवाडा क्षेत्र का दौरा किया। कटारिया ने यहां कार्यकर्तओं, जनता और व्यापारियों से चर्चा कर उनकी समस्या जानी। लोगों ने पानी की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि पीने के पानी की आपूर्ति बहुत कम दबाव से होती है, लोगों ने यह भी बताया कि क्षेत्र में रोड लाइटें बंद पड़ी है।व लोगो ने कहा कि पार्षद 4 साल बाद आज आई है कभी वार्ड में नही आती है। लोगोंं ने सीवरेज व पार्किग की समस्या भी गृहमन्त्री को बताई। कटारिया का जगह-जगह स्वागत किया गया।