23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Udaipur / आईआईएमयू प्लेसमेंट: सीटीसी में 16 प्रतिशत उछाल, टॉप 10 प्रतिशत को औसत 32 लाख

आईआईएमयू प्लेसमेंट: सीटीसी में 16 प्रतिशत उछाल, टॉप 10 प्रतिशत को औसत 32 लाख

- आईआईएम उदयपुर के 2021.23 के एमबीए बैच ने अंतिम प्लेसमेंट में नए बेंचमार्क स्थापित - टॉप 50 प्रतिशत को 24 लाख सीटीसी का औसत- शत प्रतिशत प्लेसमेंट जारी- सर्वाधिक सीटीसी 36 लाख रुपए सालाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

bhuvanesh pandya

•

Updated: 9 Mar 2023, 7:48 PM IST

iimu.jpg

आईआईएम उदयपुर

भारतीय प्रबंधन संस्थान उदयपुर में प्लेसमेंट जारी है। विभिन्न कंपनियां यहां के विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट कर रही हैं। खास बात यह है कि आईआईएमयू की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष प्लेसमेंट की सीटीसी में 16 प्रतिशत का उछाल है। टॉप 10 प्रतिशत विद्यार्थियों को 32 लाख रुपए की औसत सीटीसी पर लिया गया है, तो टॉप 50 विद्यार्थियों को औसत 24 लाख सीटीसी पर लिया है। उच्चतम सीटीसी 36 लाख रुपए वार्षिक रही है। तीन छात्रों को अंतरराष्ट्रीय ऑफर मिले है, आईआईएमयू के पूर्व छात्र पहले से ही 16 से अधिक देशों की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत हैं।

------------------

इंडियन प्लेसमेंट रिपोर्ट में चार टॉप में शामिलअप्रेल 2023 में स्नातक होने वाले दो वर्षीय एमबीए कोर्स के हाल ही में समाप्त अंतिम प्लेसमेंट में आईआईएम उदयपुर उन 4 आईआईएम में से एक है, जो इंडियन प्लेसमेंट रिपोर्ट स्टैंडर्ड्स यानी आईपीआरएस का पालन करते हैं।

--------

305 में से 301 का प्लेसमेंट2021 से 23 के 2 वर्षीय एमबीए बैच में छात्रों की संख्या 305 है, जिनमें से 301 छात्र प्लेसमेंट ले चुके हैं। अंतिम प्लेसमेंट सीज़न के अंत में औसत सीटीसी में 14 प्रतिशत और मेडियन में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उच्चतम सीटीसी 36 लाख सालाना रही है, तो बैच के शीर्ष 25 प्रतिशत छात्रों को औसतन 28 लाख रुपये का सालाना सीटीसी दिया गया है। टॉप 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को सतन 24 लाख रुपए सालाना सीटीसी दी गई है।

------

पूरे बैच का औसत सीटीसी 20.3 लाख

पूरे बैच का औसत सीटीसी 20.3 लाख वार्षिक रहा। समर इंटर्नशिप के माध्यम से प्री.प्लेसमेंट ऑफर में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई।

-------

आईआईएम को हुए 11 वर्ष

आईआईएमयू की स्थापना के ग्यारह वर्ष पूरे हुए हैं। एक दशक में ही आईआईएम अनुसंधान और नवीनतम शिक्षा के माध्यम से वैश्विक रैंकिंग में भी खरा उतरा है। डिजिटल, सप्लाई चैन और हैल्थ केयर क्षेत्रों में काफी प्लेसमेंट हुए हैं। यह भारत का इकलौता बी.स्कूल है जहां कंज्यूमर कल्चर लैब है।

-------

आईआईएम ग्लोबली टॉप 100 में

एफटी रैंकिंग में एमआईएम टॉप 100 ग्लोबल रैंकिंग 2022 में आईआईएम उदयपुर आईआईएम बैंगलूरू के साथ लगातार 4 वें वर्ष के लिए शीर्ष 100 में स्थान पर रहा है। अपना आईआईएमयू सबसे कम उम्र का बी.स्कूल भी है, जिसने क्यूएस टॉप 150़ एमआईएम ग्लोबल रैंकिंग 22 में शामिल होकर दुनिया का सबसे युवा बी स्कूल का खिताब लिया है, जो देश के 7 आईआईएम में से एक है।

------

फैक्ट फाइल:

उच्चतम सीटीसी : 36 लाख रुपए सालानाऔसत सीटीसी : 20.32 लाख

पिछले वर्ष में औसत सीटीसी 17.8 लाख

शीर्ष 10 प्रतिशत का औसत सीटीसी- 32.32 लाख सालाना

कैंपस तक पहुंची कंपनिया- 70

सर्वाधिक भर्ती वाला क्षेत्र - बीएफएसआईइस साल प्री.प्लेसमेंट ऑफर - 29.54 प्रतिशत की बढ़ोतरी

-------

इन कंपनियों में मिल रहा है प्लेसमेंटअमेजॉन, बैन एंड कंपनी, बजाज ऑटो, बीएनवाईए सिस्को, अर्न्स्ट एंड यंग, गोल्डमैन सैक्स, जनरल इलेक्ट्रिक, जेपीएमसीए मैकिन्से, पिडिलाइट, पीडब्ल्यूसी, वेल्स फ़ार्गो और शामिल हैं। कुछ नए रिक्रूटर्स में अदानी ग्रुप, बैंक ऑफ अमेरिका, क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एवरेस्ट ग्रुप, गोदरेज एंड बॉयस, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, शालिना हेल्थकेयर, स्टेट स्ट्रीट और टाइम्स ग्रुप शामिल हैं।

------

हमारे छात्रों ने अपने अंतिम प्लेसमेंट में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। उद्योग आधारित पाठ्यक्रम, व्यावहारिक शिक्षा और परामर्श पर हमारा ध्यान रंग लाया है। हमारे स्नातक अब विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष कंपनियों में नौकरी पा रहे हैं। हम इस गति को बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों में कौशल, ज्ञान और आत्मविश्वास भर रहे हैं।

प्रोफेसर अशोक बनर्जी, निदेशक आईआईएमयू