लोगों के स्वार्थ में अधिकारी बेबस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकार ने लाइसेंस के अभाव वाले वाहन चालक पर पांच सौ रुपए व बिना लाइसेंस अन्य का वाहन चलाने पर एक हजार रुपए जुर्माना लगाया है। एक ही बार में पन्द्रह सौ रुपए की रसीदें कटते ही लोग चोरी-छिपे पचास, सौ रुपए पकड़ा कर अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं। चुनिंदा पुलिसकर्मियों की आदत में यह शुमार आ गया लेकिन उन्हें कैसे पकड़ा जाए। कई बार तो पोइंट बदल-बदल कर लगाया जाता है।