31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंटरनेट प्रेम‍ियों के ल‍िए बुरी खबर, उदयपुर में अगले 48 घंटों तक नेट रहेगा बंद….ये है इसकी वजह…

कड़ी सुरक्षा पहरे में होगी कांस्टेबल परीक्षा,इंटरनेट सेवाएं रहेगी बंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 13 Jul 2018, 7:52 PM IST

internet ban

इंटरनेट सेवा बंद

उदयपुर. पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को देखते हुए 14 और 15 जुलाई को इंटरनेट सेवाएंं बंद रहेंंगी। उदयपुर शहर, देबारी, डबोक,उमरडा में सुबह 8 से 5 बजे तक नेट बंद रहेगा । परीक्षा में नक़ल रोकने को लेकर ये कदम उठाया गया है। संभागीय आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। वहींं ,पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैंं। उदयपुर में 24 परीक्षा सेंटर्स पर एग्जाम होगा जहां पर 14 और 15 जुलाई को चार पारियों में 56 हजार 928 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नकल रोकने के लिए सुरक्षा ऐसी की गई है कि परीक्षा सेंटर पर परिंदा भी पर नही मार पाएगा।

सुबह पेपर शुरू होने से आधा घंटे पहले सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश दे दिया जाएगा उसके बाद सेंटर लॉक कर दिया जाएगा जो एग्जाम खत्म होने पर ही खुलेगा। परीक्षा को लेकर एग्जाम सेंटर पर जेमर लगाए गए हैंं । सेंटर पर बिना कार्ड धारी पुलिसकर्मी तक प्रवेश नही कर पाएगा। एग्जाम शुरू होने से पहले सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। किसी भी केन्द्राधीक्षक,स्टाफ कर्मचारी या फ्लाइंग स्क्वायड के पास मोबाइल नही रहेगा। इस परीक्षा को निपटाने के लिए 500 से ज्यादा पुलिस अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात किए गए है। एएसपी मुख्यालय ब्रृजेश सोनी ने पुलिस लाइन कॉफ्रेंस हॉल में बैठक लेकर तमाम एएसपी,डिप्टी,सीआई,एएसआई लेवल के अधिकारियों को सुरक्षा बंदोबस्त संबंधित निर्देश दिए।

READ MORE : राजस्‍थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के ल‍िए उदयपुर में क‍िए गए हैं ये खास इंतजाम और कड़े बंदोबस्‍त..

57 हजार अभ्यर्थी,इंटरनेट रहेगा बंद...

उदयपुर में 14 जुलाई को दो पारी में परीक्षा होगी जिसमें 28 हजार 464 अभ्यर्थी एग्जाम देंगे वही 15 जुलाई को भी इतने ही अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिले में उदयपुर शहर,देबारी,डबोक,उमरड़ा क्षेत्र में परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। यहां पर संभागीय आयुक्त के आदेश पर सुबह 8 बजे से 5 बजे तक दोनो दिन इंटरनेट बंद रहेगा,लीज लाइनें चालू रहेगी। यह निर्णय नकल रोकने के लिए किया गया है। आमजन इंटरनेट बंद रहने से परेशान होगा ऐसे में उसे अपना काम कैसे चलाना है इसके लिए कड़ा श्रम करना पड़ेगा।