
Ira-Nupur Destination Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान की रॉयल वेडिंग के कार्यक्रम उदयपुर के ताज अरावली में रविवार से शुरू होंगे। इससे पूर्व शनिवार को इरा और नुपूर का सिटी पैलेस में फोटो शूट हुआ। वहीं, सुबह इरा व नुपूर अपने दोस्तों के साथ लेक पैलेस में वर्क आउट करते दिखे। इसमें इरा ने हैड स्टेंड किया तो नुपूर ने उनके लिए गाना गाया। इरा और नुपूर बहुत कैजुअल अंदाज में और रिलेक्स मूड में एंजॉय करते नजर आए। गौरतलब है कि इरा खान के वेडिंग फंक्शंस के लिए आमिर खान अपने बेट आजाद राव खान के साथ शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे थे। वहीं, इरा अपने पति नुपूर और मां रीना दत्ता के साथ पहुंची थीं।
मेहंदी, सूफी नाइट और होगा रिसेप्शन
होटल ताज अरावली में 8 को इरा खान की मेहंदी की रस्में निभाई जाएंगी। इसके लिए वेन्यू को उसी अंदाज में सजाया जा रहा है। वहीं, 9 को सूफी नाइट का आयोजन होगा। इसमें स्पेशल परफॉरमेंसेस भी होंगी। आमिर खान के गाना गाने की चर्चा भी चल रही है कि वे अपनी बेटी के लिए स्पेशल गाना गाएंगे जिसकी तैयारी उन्होंने की है। इसके बाद 10 जनवरी को रिसेप्शन होगा। यहां से परिवार 11 जनवरी को रवाना होगा। 13 को मुंबई में रिसेप्शन होगा।
Updated on:
07 Jan 2024 10:04 am
Published on:
07 Jan 2024 10:04 am
