29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jagannath Rathyatra In Udaipur : आन,बान,शान से भक्‍तों के बीच पहुंचे जगत के नाथ, हेल‍िकाॅॅॅप्‍टर से हुई पुष्‍पवर्षा तो बार‍िश ने क‍िया अभिषेक

पारंपरिक रथयात्रा 2 बजे मन्दिर में नवनिर्मित रथ में निकाली गई । ऐसा पहली बार हुुुुआ है जब 300 साल पुराने रथ के बजाय प्रभु ने नए रथ में सवार होकर मंद‍िर की पर‍िक्रमा की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 14 Jul 2018, 8:16 PM IST

JAGANNATH RATHYATRA

jagannath rathyatra In Udaipur : आन,बान,शान से भक्‍तों के बीच पहुंचे जगत के नाथ, हेल‍िकाॅॅॅप्‍टर से हुई पुष्‍पवर्षा तो बार‍िश ने क‍िया अभिषेक

उदयपुर. आखिर वो घड़ी आ ही गई, जिसका इंतजार भगवान जगन्नाथ के भक्त सालभर से कर रहे थे। शनिवार शाम को जगदीश मन्दिर से भगवान जगन्नाथराय की रथयात्रा निकाली गई । जगत के नाथ भक्‍ताेें के बीच पहुंचे। पारंपरिक रथयात्रा 2 बजे मन्दिर में नवनिर्मित रथ में निकाली गई । ऐसा पहली बार हुुुुआ है जब 300 साल पुराने रथ के बजाय प्रभु ने नए रथ में सवार होकर मंद‍िर की पर‍िक्रमा की। दोपहर 3 बजे भगवान जगदीश के विग्रह को पुजारी परिवार की ओर से रजत रथ में विराजित किया गया। रात में मूसलाधार बार‍िश ने भी भगवान जगदीश का अभिषेक क‍िया। इस दौरान भक्‍त और भी उत्‍साहित नजर आए।

सुबह रथयात्रा के शुरू होने के साथ ही हेलीकॉप्टर ने पाँच राउंड कर कर पुष्प वर्षा की । रथयात्रा में भगवा वस्‍त्राेें में युवाओं की टोलियां मदमस्त होकर झूम रही थी। रथयात्रा में महिलाएंं कलश लेकर चल रही थी । जन-जन की आस्था के केंद्र भगवान जगन्नाथ स्वामी शनिवार दोपहर तीन बजे जगदीश मंदिर से रथ में आरूढ़ होकर नगर भ्रमण को निकले। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में जयकारों के बीच रथयात्रा निकाली गई । यात्रा की तैयारियां दो माह से भी अधिक समय से की जा रही थी।

55 झांक‍ियां हुईं शाम‍िल
रथयात्रा जगदीश मंदिर से शुरू होकर घंटाघर, बड़ा बाजार, मोचीवाड़ा, भड़भूजा घाटी, भोपालवाड़ी, संतोषी माता मंदिर, मंडी, झीणीरेत चौक, आरएमवी रोड, कालाजी-गोराजी, रंगनिवास, भटियानी चौहट्टा होते हुए पुन: जगदीश चौक पहुंची। रथयात्रा में घोड़े, 5 बैण्ड, लवाजमा, रामरेवाडिय़ां, भजन मण्डलिया, 55 झांकियां शामिल हुुुईंं। झांकियां घण्टाघर से जगदीश चौक तक, रामपुरा से जगदीश चौक तक व मीरा पार्क भट्टियानी चौहट्टा से गुलाब बाग तक एकत्रित हुुुुईं।

‘नन्दीघोष’ पर आरूढ़ होकर नगर भ्रमण पर निकले
इधर, जगन्नाथ धाम सेक्टर-7 से भगवान जगन्नाथ नवनिर्मित रथ ‘नन्दीघोष’ पर आरूढ़ होकर नगर भ्रमण पर निकले। रथयात्रा सुबह 11 बजे मन्दिर से रवाना हुुु। इससे पूर्व मंदिर में चांदी के झाडू से मार्जन किया गया। शंख चूड रस्सी से भक्तजनाेें नेे रथ को खींचा। रथयात्रा सेक्टर-7 मंदिर से शुरू होकर सवीना चौराहा, किशनपोल होते हुए मुख्य रथयात्रा में शामिल हुुुई। संतोषी माता मंदिर के बाद रथ देहलीगेट, बापू बाजार, जेएमबी से कमलावाड़ी, उदियापोल, पुलिस लाइन रोड, टेकरी-मादड़ी, पुलिस थाना सेक्टर-6 होते हुए पुन: सेक्टर-7 पहुंची।