
Jaipur Vidyut Vitran Nigam Ltd.: प्रदेश के विद्युत निगमों ने नए विद्युत कनेक्शन लेने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। इस प्रक्रिया में भी उपभोक्ताओं को शपथ पत्र का स्टाम्प ऑफलाइन कार्यालय में जमा करवाने के लिए बाध्य किया जा रहा था। इसको लेकर राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग में याचिका प्रस्तुत की गई। इस पर आयोग ने बुधवार को स्टाम्प पेपर की अनिवार्यता समाप्त कर दी।प्रदेश ऊर्जा सलाहकार इंजी. येवंती कुमार बोलिया ने बताया कि आयोग ने राजस्थान के तीनों जयपुर, अजमेर व जोधपुर विद्युत वितरण निगमों की ओर से याचिका पर यह निर्णय दिया।
यह भी पढ़ें : राजस्थान सरकार नए साल में करेगी ताबड़तोड़ भर्तियां, बेरोजगार युवाओं के खुशियों भरा होगा साल 2024
याचिका में बताया था कि नए विद्युत कनेक्शन आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। नियमों के अनुसार आवेदन के साथ लागू मूल्य के स्टाम्प पेपर खरीद कर अनुबंध के रूप में हस्ताक्षर कर निगम कार्यालय में भौतिक रूप से उपस्थित होकर प्रस्तुत होना पड़ता है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियां हो रही है। इसी की सुनवाई के दौरान आयोग ने बुधवार को आदेश जारी कर नए कनेक्शन के आवेदन के साथ समुचित मूल्य का स्टाम्प पेपर प्रस्तुत करने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया।
Published on:
21 Dec 2023, 11:01 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.