फलासिया . पंचायत समिति के निचली सिगरी ग्राम पंचायत में कार्यरत कनिष्ठ सहायक कालूलाल तावड़ को प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने के आरोप निलम्बित कर दिया गया। अब इनका मुख्यालय जिला परिषद् उदयपुर रहेगा। बता दें, वर्ष 2019 - 20 में ग्राम पंचायत निचली सिगरी में 242 प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास स्वीकृत हुए। इस संबंध में ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई कि कनिष्ठ सहायक जियो टेंकिग के बदले लाभार्थियों से पैसों का लेन-देन करता है।