2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में होने जा रहा है महामूर्ख हास्य कवि सम्मेलन, हंस-हंस के हो जाएंगे लोटपोट

रोटरी क्लब मेवाड़ की ओर से महामूर्ख हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन लोककला मण्डल के मुक्ताकाशी मंच पर 1 अप्रैल शाम 7.30 बजे से होगा।
less than 1 minute read
Google source verification

रोटरी क्लब मेवाड़ की ओर से महामूर्ख हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। रोटरी क्लब मींरा के सहयोग से लोककला मण्डल के मुक्ताकाशी मंच पर 1 अप्रैल शाम 7.30 बजे सम्मेलन शुरू होगा। इसमें पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा सहित कई कवि शिरकत करेंगे। क्लब अध्यक्ष संदीप सिंघटवाडिय़ा ने बताया कि कवि सम्मेलन में सुरेन्द्र शर्मा, कवि सौरभ सुमन, कवियित्री डॉ. अनामिका अम्बर, कवि मुन्ना बैटरी, कवि दीपक पारीक रचनाओं से गुदगुदाएंगे। सूत्रधार अजातशत्रु होंगे।

READ MORE: SHAKTI-2017 @ संघर्ष के लिए होगा शक्ति सम्मान, मुग्धा गोड़से होगी अतिथि

बुजुर्गों के लिए जुटाएंगे फंड

संरक्षक हंसराज चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा शहर के वरिष्ठ नागरिकों को 24 घंटे सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए उदयपुर केयर डॉट कॉम नामक प्रोजेक्ट को रोटरी क्लब मेवाड़ ने गोद लेकर संचालन शुरू किया है। मादड़ी क्षेत्र में फ्यूजन नाम से एक कॉल सेन्टर स्थापित किया है। जहां पर उदयपुर केयर प्रोजेक्ट में पंजीकृत 65 वर्ष पार वरिष्ठ नागरिक 0294 2490491-92 पर कॉल कर अपनी जरूरत के लिए सुविधा मांग सकते हैं।