22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्री-मानसून टेस्ट के लिए खोले मानसी वाकल बांध के गेट

5 मिनट के लिए हर गेट को 2 इंच तक खोला, टीम के सदस्यों ने सफलतापूर्वक किया परीक्षण
less than 1 minute read
Google source verification

झाड़ोल. उदयपुर जिले की महत्वाकांक्षी परियोजना मानसी वाकल बांध गोराणा के सभी गेटों को सोमवार को सफलतापूर्वक प्री-मानसून परीक्षण के लिए 5 मिनट के लिए खोला गया। यह परीक्षण 577.70 मीटर एमएसएल गेज लेवल पर किया गया। जिसमें हर गेट को 2 इंच तक खोला गया। इस दौरान जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश शर्मा, सहायक अभियंता राज सिंह सहित थाना अधिकारी झाड़ोल फैलीराम, सिक्योर मीटर्स से शालीन भटनागर, सोहन लाल पालीवाल, मानसी वाकल प्रोजेक्ट टीम के सदस्य भी मौजूद थे। बता दें कि परीक्षण सफल रहा और अधिकारियों ने परियोजना की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।